
1 / 7
Vijay-Rashmika's Wedding Jewellery: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी सबकुछ थी बस मिनिमल नहीं थी. इस जोड़े का रोयल लुक ऐसा लग रहा था जैसे किसी पौराणिक कहानी से निकले किरदार हों. दुल्हा-दुल्हन दोनों के लुक पर उनके गहनों ने चार-चांद लगा दिए. दोनों ने कई किलो की टेंपल जूलरी पहनी जिसे बनाने में श्री जूलर्स को लगभग 10 महीनों का समय लगा. इन दोनों ने मिनिमलिज्म के जमाने में एकबार फिर मैक्सिमलिज्म को ट्रेंडी बना दिया है. यहां जानिए इस जोड़े ने अपनी शादी में कौन-कौन से गहने पहने.

2 / 7
विजय देवरकोंडा न जो जूलरी पहनी है उसमें मिथिक किंग का लुक नजर आया. विजय के गहनों में हाथी, फूल और ट्रेडिशनल इनलेय वर्क देखने को मिला. नक्काशी और ब्रेडेड टेक्सचर के साथ ही जूलरी में रवा डिटेलिंग देखने को मिली.

3 / 7
विजय ने कानों में स्टड्स पहने थे जो ना सिर्फ छोटे थे बल्कि सिक्के के आकार के बड़े थे. कलाई पर पहना कफ राजा-महाराजाओं के समय की याद दिला रहा था.

4 / 7
विजय ने गले में 2 नेकलेस पहने थे. एक छोटा और दूसरा बड़ा. टेम्पल नेकलेस पर बना डिजाइन विजय को शाही लुक दे रहा था. विजय ने बाजूबंध भी पहना था.

5 / 7
विजय की जूलरी में अंगूठी और एंकल कड़ा भी था जिन्हें पहने दुल्हे कम ही नजर आते हैं. विजय और रश्मिका की इस ट्रेडिशनल शादी में दुल्हे की जूलरी पर भी नजर आकर रुक रही थी.

6 / 7
रश्मिका मंदाना ने कई किलो गहने पहने थे. नक्शी और रवा वर्क की टेम्पल जूलरी की एक-एक डिटेल को जूलर्स ने कई-कई दिन लेकर उकेरा था.

7 / 7
रश्मिका ने जूलरी में ट्रेडिशनल हरम के साथ लेयर्ड चोकर, झुमके, जड़ा बिल्ला, चम्पसारालु, हाथफूल, माथापट्टी, नाक की पिन, चूड़ियां, बाजूबंद, कमरबंध और पायल पहनी थी.