
1 / 8
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी कई दिनों से चर्चाओं में बनी हुई है. उदयपुर में हुई विरोश की शादी की रस्मों की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. वहीं अब शुभ मुहूर्त के हिसाब से रश्मिका और विजय एक-दूजे के हो चुके हैं. खबरें हैं कि साउथ इंडियन रीति रिवाजों से कपल शादी के बंधन में बंध गए हैं. हालांकि अभी तक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है. फैंस को कपल की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार है.

2 / 8
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का मुहूर्त आज सुबह 8 बजे था. इस मुहूर्त के हिसाब से माना जा रहा है कि रश्मिका और विजय ने तेलुगु रीति रिवाज से शादी कर ली है. वहीं दूसरे रीति रिवाजों कोडवा में दोनों की शादी होगी. इसका मुहूर्त शाम का है.

3 / 8
साउथ इंडियन रीति रिवाजों को अपनाते हुए ब्रह्म मुहूर्त में कपल शादी के बंधन में बंधे. हालांकि अभी तक रश्मिका या विजय की टीम ने शादी से जुड़ी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है. फैंस को भी उनकी फोटोज का बेसब्री से इंतजार है.

4 / 8
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में अपनी शादी की रस्में पूरी कर रहे हैं. बीते दिन कपल की हल्दी सेरेमनी हुई. इसकी फोटोज ने रश्मिका और विजय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कीं. फैंस को भी ये फोटोज काफी पसंद आईं.

5 / 8
हल्दी सेरेमनी के बाद रश्मिका और विजय ने संगीत नाइट्स का मजा उठाया. हालांकि अभी तक कपल ने शादी से जुड़ी कोई भी ऑफिशियल फोटोज अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर नहीं की है. लेकिन सोशल मीडिया पर वेन्यू की वीडियोज वायरल हो रही हैं.

6 / 8
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने साल 2025 में अक्टूबर में गुपचुप सगाई की थी. इस बात की खबर उन्होंने अपने फैंस तक के बीच भी शेयर नहीं की थी. अक्टूबर के बाद से ही रश्मिका के हाथ में सगाई की अंगूठी देखने को मिली.

7 / 8
रश्मिका और विजय की डेटिंग खबरें साल 2018 से सामने आ रही हैं. दोनों को अक्सर फंक्शन और इवेंट्स में भी साथ देखने को मिला था. हालांकि दोनों ने कभी ऑफिशियली इस बात को कबूल नहीं किया कि वो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

8 / 8
कपल ने अपनी शादी में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्यौता दिया. पीएम मोदी ने शादी से पहले ही कपल के नाम एक खास लेटर लिखा और उनके साथ-साथ उनकी फैमिली को भी शादी की शुभकामनाएं दीं.