
1 / 8
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में दोनों काफी प्यारे लग रहे हैं. वहीं कपल की फोटोज शेयर कर उन्हें साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के सितारे बधाई दे रहे हैं. कृति सेनन तो पोस्ट शेयर कर इमोशनल हो गईं.

2 / 8
समांथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम पर कपल की फोटो को रीशेयर किया. एक्ट्रेस ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को टैग करते हुए बधाई दी. बता दें साउथ इंडस्ट्री में समांथा का विजय और रश्मिका के साथ काफी स्पेशल बॉन्ड है.

3 / 8
कृति सेनन ने भी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की बधाई दीं. कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए इमोशनल कैप्शन लिखा. कृति ने लिखा, 'राशू! मैं तुम्हारे लिए बहुत-बहुत खुश हूं मेरी जान… तुम्हारी वो नम आंखों वाली मुस्कान देखकर मैं भावुक हो गई.'

4 / 8
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को विक्की कौशल ने भी शादी की बधाई दी. विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रश्मिका और विजय की शादी की फोटोज को रीशेयर किया. बता दें विक्की कौशल रश्मिका के साथ 'छावा' मूवी कर चुके हैं.

5 / 8
एक्टर नानी ने भी विजय और रश्मिका की फोटोज को शेयर करते हुए एक्स पर बधाई दी. एक्टर ने लिखा, 'इस प्यारे जोड़े को ढेर सारा प्यार और बधाई. विजय और रश्मिका, आप दोनों का जीवन और भी खूबसूरत और सुखमय हो.'

6 / 8
रकुल प्रीत सिंह ने भी रश्मिका और विजय की फोटोज को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. एक्ट्रेस ने भी दोनों को भर-भरकर बधाई दी. एक्ट्रेस ने लिखा, 'आप दोनों के दिल हमेशा जुड़े रहें और आपका घर शांति और आनंद से भरा रहे.'

7 / 8
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी कपल की फोटोज को रीशेयर किया है. एक्ट्रेस ने फोटोज के कैप्शन में बधाई देते हुए लिखा, 'दो खूबसूरत आत्माएं, एक अमर कहानी... बहुत-बहुत बधाई!'

8 / 8
हंसिका मोटवानी ने भी रश्मिका और विजय की फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कपल को बधाई दी. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की स्टोरी वायरल हो रही है.