
1 / 8
Rashmika Mandanna Age: बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने उदयपुर में शाही तरीके से विजय देवरकोंडा संग शादी कर ली है. दोनों ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के लिए फोटोज भी शेयर कीं. फैंस भी इन फोटोज पर काफी प्यार लुटा रहे हैं. अब इस बीच रश्मिका मंदाना की उम्र भी चर्चाओं में आ गई है. एक्ट्रेस के फैंस जानना चाहते हैं कि रश्मिका GenZ हैं या फिर Millennial हैं?

2 / 8
रश्मिका मंदाना को आज देश की नेशनल क्रश के नाम से जाना जाता है. एक्टिंग के साथ-साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक्स से ऑडियंस को दीवाना बनाया हुआ है. सोशल मीडिया पर भी फैंस उनकी पोस्ट को काफी पसंद करते हैं.

3 / 8
विजय देवरकोंडा संग उनकी जोड़ी को हमेशा से ही ऑडियंस ने काफी पसंद किया है. 8 साल डेट करने के बाद 26 फरवरी को फाइनली रश्मिका और विजय देवरकोंडा एक हो गए. उदयपुर में हुई शाही वेडिंग की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

4 / 8
रश्मिका मंदाना की उम्र की बात करें तो वो 29 साल की हैं. एक्ट्रेस का जन्म 5 अप्रैल 1996 में हुआ था. अप्रैल में एक्ट्रेस 30 साल की हो जाएंगी. वहीं विजय देवरकोंडा की उम्र की बात करें तो विजय की उम्र अभी 36 है और 9 मई को एक्टर 37 के हो जाएंगे.

5 / 8
अपनी क्यूट हरकतों से फैंस को एंटरटेन करने वालीं रश्मिका मंदाना मिलेनियल जनरेशन की हैं. दरअसल 1997 से 2012 के बीच जन्में लोगों को जनरेशन Z में काउंट किया जाता है. वहीं जिनका जन्म 1981 से 1996 के बीच हुआ वो मिलेनियल जनरेशन में आते हैं.

6 / 8
रश्मिका मंदाना भले ही मिलेनियल हों, लेकिन वो जनरेशन Z की बातें भी अच्छी तरह से समझती हैं. एक्ट्रेस के बहुत से ऐसे फैंस हैं जो जनरेशन Z और अल्फा जनरेशन के भी हैं. रश्मिका मंदाना मिलेनियल से लेकर अल्फा जनरेशन तक के फैंस के दिलों पर राज करती हैं.

7 / 8
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2018 में हुई थी. इस दौरान दोनों ने साथ में 'गीता गोविंदम' मूवी में काम किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. तभी से दोनों की जोड़ी ऑडियंस की फेवरेट बन गई थी.

8 / 8
बता दें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने साल 2025 में अक्टूबर में गुपचुप शादी की थी. इसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थीं. अब फाइनली दोनों 7 जन्मों के लिए एक हो गए हैं.