
1 / 13
Rashifal 3 March 2026: कल 3 मार्च 2026, दिन मंगलवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. कल होलिका दहन का पर्व है ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से राशि जातकों के लिए कैसा रहने वाला है आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं? यहां पढ़ें 3 मार्च 2026 का राशिफल.

2 / 13
मेष राशि (Aries) - मेष राशि वालों की सेहत में सुधार होगा. आपके खर्चे बढ़ सकते हैं. परिवार के सदस्यों को समय दें. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा.

3 / 13
वृषभ राशि (Taurus) - वृषभ राशि वाले लोग धन की बचत करें यह आपको भविष्य में काम आएगा. जीवनसाथी के साथ समय गुजार सकते हैं.

4 / 13
मिथुन राशि (Gemini) - मिथुन राशि वालों को वित्तिय लाभ हो सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है.

5 / 13
कर्क राशि (Cancer) - कर्क राशि वाले लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें. आपका पार्नटर आपसे झूठ बोल सकता है जिसके कारण मूड खराब हो सकता है.

6 / 13
सिंह राशि (Leo) - सिंह राशि वालों के लिए बचाया हुआ धन काम आएगा. व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. वैवाहिक लोगों को तनाव हो सकता है.

7 / 13
कन्या राशि (Virgo) - कन्या राशि के कारोबारियों को लाभ हो सकता है. आपके लिए लेन-देन अच्छा रहने वाला है. यात्रा करने से लाभ हो सकता है.

8 / 13
तुला राशि (Libra) - पैसों के लेन-देन के दौरान तुला राशि के लोग सावधानी बरतें. विदेश से जुड़ा व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है. वैवाहिक लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा.

9 / 13
वृश्चिक राशि (Scorpio) - कोई पुराना पैसा अटका हुआ है तो आपको यह वापस मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा रहेगा. आपको खुद को समझने की जरूरत है.

10 / 13
धनु राशि (Sagittarius) - धनु राशि वालों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. समय को बर्बाद करने से बचें. आपके घर कोई रिश्तेदार आ सकता है. इससे पहले की बनाई योजना बिगड़ सकती है.

11 / 13
मकर राशि (Capricorn) - मकर राशि वालों के खर्चे में इजाफा होगा हालांकि आपकी आमदनी बढ़ेगी. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है.

12 / 13
कुंभ राशि (Aquarius) - कुंभ राशि वालों को रिश्तेदारों और दोस्तों से उपहार मिल सकता है. आपको जीवनसाथी नीचा दिखा सकता है. पार्टनर से तनाव हो सकता है.

13 / 13
मीन राशि (Pisces) - दोस्तों के साथ शाम बिता सकते हैं इससे आपका मन खुश होगा. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.