
1 / 13
Rashifal 1 March 2026: कल 1 मार्च 2026, दिन रविवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. कल का दिन ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से राशि जातकों के लिए कैसा रहने वाला है आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं? यहां पढ़ें 1 मार्च 2026 का राशिफल.

2 / 13
मेष राशि (Aries) - मेष राशि वालों को निवेश करने से मुनाफा मिलेगा. जीवनसाथी के साथ समय गुजार सकते हैं. आपको मुश्किल समय में दोस्तों का साथ मिल सकता है.

3 / 13
वृषभ राशि (Taurus) - कोई आपको योजनाओं के जरिए निवेश के लिए आकर्षित कर सकता है. आप निवेश से पहले सोच-विचार लें. जीवनसाथी के साथ तनाव बढ़ सकता है.

4 / 13
मिथुन राशि (Gemini) - आपके लिए निवेश करना फायदेमंद साबित होगा. आपके घर कोई मेहमान आ सकता है. आपके मन में चिताएं हो सकती है लेकिन शांति से समय बिताएं.

5 / 13
कर्क राशि (Cancer) - कर्क राशि वालों की सेहत अच्छी रहेगी. निवेश करना आपके लिए फायदेमंद होगा. जीवनसाथी के साथ आप समय बिता सकते हैं. आपके लिए दिन अच्छा रहेगा.

6 / 13
सिंह राशि (Leo) - सिंह राशि वाले लोग खान-पान का ध्यान रखें और व्यायाम करें. आप आर्थिक योजना बना सकते हैं. वैवाहिक जीवन में परेशानी हो सकती है. पार्टनर की तबीयत खराब हो सकती है.

7 / 13
कन्या राशि (Virgo) - व्यर्थ की चिंता आपको परेशान कर सकती है. वैवाहिक बंधन में बंधने का अच्छा समय है. शादीशुदा लोगों के जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है.

8 / 13
तुला राशि (Libra) - तुला राशि वालों की सेहत दुरस्त रहेगी. दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं. जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा. आपके लिए दिन खुशनुमा रहेगा.

9 / 13
वृश्चिक राशि (Scorpio) - वृश्चिक राशि के लोगों को निवेश करने से बचना चाहिए. आपके लिए निवेश करना नुकसान का कारण बन सकता है. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा.

10 / 13
धनु राशि (Sagittarius) - आप दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ खुशी के पल बिता सकते हैं. आपको निवेश करने से धनलाभ हो सकता है. पार्टनर के साथ समय बिताएं.

11 / 13
मकर राशि (Capricorn) - वरिष्ठ अधिकारियों से तनाव के कारण आप परेशान हो सकते हैं. इसके कारण काम में मन नहीं लगेगा. वैवाहिक लोगों के लिए दिन अच्छा होगा.

12 / 13
कुंभ राशि (Aquarius) - आपकी नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. खर्च बढ़ सकता है. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं. कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा.

13 / 13
मीन राशि (Pisces) - मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. किसी शख्स से मुलाकात हो सकती है. आपके लिए दिन अच्छा रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.