
1 / 9
Ranji Trophy 2025-26: जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने 28 फरवरी को हुबली में खेले गए फाइनल में कर्नाटक को हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. टीम ने पूरे 2025-26 सीजन में प्रदर्शन शानदार किया और अपना खिताबी सूखा खत्म किया. यहां जानिए उन 7 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने जम्मू-कश्मीर की इस ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई.

2 / 9
Ranji Trophy 2025-26: 28 फरवरी 2026 का दिन जम्मू-कश्मीर के क्रिकेट इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. हुबली के मैदान पर कर्नाटक जैसी दिग्गज टीम को हराकर J&K ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतकर वाकई इतिहास रच दिया है. वैसे तो 2025-26 रणजी सीजन में J&K की पूरी टीम ही शानदार फॉर्म में रही, लेकिन फिर भी टीम से 7 खास खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें जीत का असली हीरो कहा जा सकता है.

3 / 9
1. आकिब नबी - 'प्लेयर ऑफ द सीरीज'
सीजन के सबसे बड़े सुपरस्टार. फाइनल में उन्होंने कर्नाटक की बल्लेबाजी को तहस-नहस करते हुए 5 विकेट झटके. जिसमें केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और करुण नायर जैसे दिग्गजों को आउट करना शामिल रहा. इस सीजन में उन्होंने कुल 60 विकेट लेकर इतिहास बनाया और वह 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुने गए

4 / 9
2. शुभम पुंडीर - 'प्लेयर ऑफ द फाइनल मैच'
फाइनल की पहली पारी में जब दबाव सबसे ज्यादा था, तब पुंडीर ने 121 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. उनकी इसी पारी की बदौलत J&K ने 584 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. उन्हें फाइनल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.

5 / 9
3. कामरान इकबाल
सलामी बल्लेबाज कामरान ने दूसरी पारी में कर्नाटक के गेंदबाजों को थका दिया. उन्होंने 160 रनों की नाबाद पारी खेली और यह सुनिश्चित किया कि कर्नाटक मैच में वापसी की कोई उम्मीद न कर सके.

6 / 9
4. साहिल लोत्रा
साहिल लोत्रा का प्रदर्शन भी फाइनल में पूरी तरह से ऑलराउंड रहा. पहली पारी में महत्वपूर्ण 72 रन बनाने के बाद, दूसरी पारी में उन्होंने शानदार नाबाद 101 रन बनाए.

7 / 9
5. पारस डोगरा
इस ऐतिहासिक जीत में कप्तान पारस डोगरा की अनुभवी कप्तानी का भी अहम रोल रहा जिन्होंने टीम को एक सूत्र में पिरोया. फाइनल में उन्होंने 70 रनों की कप्तानी पारी खेली. इसी सीजन के दौरान उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपने 10,000 रन भी पूरे किए, जो उनके करियर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

8 / 9
6. अब्दुल समद
अब्दुल समद को J&K के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है. फाइनल में उन्होंने भी 61 रनों की तेज पारी खेलकर रन गति को बनाए रखा. उनकी मौजूदगी ने कर्नाटक के स्पिनरों को कभी सेटल नहीं होने दिया.

9 / 9
7. यावर हसन
यावर हसन रणजी ट्रॉफी फाइनल में J&K के मिडल ऑर्डर की जान रहे. पहली पारी में उन्होंने 88 रनों की बेहद महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसने बड़े स्कोर की नींव रखी. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में टीम के लिए संकटमोचक की भूमिका निभाई.