
1 / 8
Prime Video Trending Film: प्राइम वीडियो पर एक ऐसी फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में बरकरार है, जो ओटीटी पर आते ही छा गई है. इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा हा है. फिल्म ओटीटी पर आते ही लोगों की पहली पसंद बन गई है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

2 / 8
ओटीटी पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म या फिर सीरीज रिलीज होती है. इसमें कई ओटीटी पर आते ही नंबर वन बन जाती हैं तो कुछ एकाध दिन में टॉप लिस्ट में आती है. इसी में कई फिल्में ऐसी होती हैं, जो कई हफ्तों तक ट्रेंडिंग लिस्ट में दबदबा बनाए रखती हैं. ऐसे में आज आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो ओटीटी पर आते ही दर्शकों की पसंद बन गई है. (Photo- Youtube)

3 / 8
ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे बीते दिन ही ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है. इसमें कमजोर कहानी मगर दमदार एक्शन देखने के लिए मिल रहा है, जिस पर से नजर हटा पाना भी काफी मुश्किल हो रहा है. कमजोर कहानी से मतलब ये भी नहीं है कि ये देखने लायक नहीं है. (Photo- Youtube)

4 / 8
दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, इसमें प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में होती हैं. वह बतौर लीड एक्ट्रेस इसमें नजर आती हैं. उनका दो अवतार देखने के लिए मिलता है. पहला सर्वाइवल दूसरा फैमिली वूमन. सर्वाइवल के तौर पर तो वो काफी खतरनाक दिखती हैं, तब उनका नाम ब्लडी मैरी होता है.(Photo- Youtube)

5 / 8
लेकिन फैमिली वुमन बनने के बाद वो अपना नाम एर्सेल कर लेती हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसी मछुआरिन की है, जो पति बेटे और ननद के साथ एक आईलैंड पर शांत जिंदगी जीती हैं. फिर समुद्री डाकू आ जाते हैं और यहां से एक्शन शुरू हो जाता है. (Photo- Youtube)

6 / 8
प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म का टाइटल 'द ब्लफ' है, जिसे बीते दिन ही अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया और फिल्म रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. बतौर लीड एक्टर अकेले प्रियंका चोपड़ा सब पर भारी पड़ जाती हैं. (Photo- Youtube)

7 / 8
इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें प्रियंका की हीरो और हीरोइन हैं. पूरी फिल्म उनके कंधे पर टिकी होती है. यही वजह है कि लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. वह खतरनाक एक्शन मोड में नजर आती हैं, जिसमें उन्हें देखते ही बनता है. फिल्म प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है. (Photo- Youtube)

8 / 8
प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'द ब्लफ'. (Photo- Youtube)