
1 / 7
SS Rajamouli Film: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'वाराणसी' एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसकी रिलीज का हर किसी को इंतजार है. इस बीच अब फिल्म की शूटिंग पर अपडेट आया है.

2 / 7
दरअसल, फिल्म 'वाराणसी' की लीड एक्ट्रेस यानी प्रियंका चोपड़ा ने इसकी शूटिंग पर अपडेट दिया है. फिल्म के प्रोडक्शन पर बात करते हुए पीसी ने कहा कि ओह मॉय गॉड, हम 14 महीने से फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं.

3 / 7
प्रियंका ने आगे कहा कि हम अभी 6 महीने और शूटिंग करने वाले हैं. इतनी लंबी शूटिंग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को लेकर कितनी बारीकी से काम किया जा रहा है और इसकी हर एक चीज का ध्यान रखा जा रहा है.

4 / 7
फिल्म की शूटिंग IMAX फॉर्मेट में हो रही है, जिसका मतलब होता है कि दर्शकों को बड़े पर्दे पर विशाल विजुअल्स और दमदार साउंड का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा.

5 / 7
इस पर बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि हमने इसे IMAX फॉर्मेट में शूट किया है. इसलिए यह IMAX सिनेमाघरों के लिए होने वाली है और ये फिल्म बहुत ही शानदार होने वाली है, जो दर्शक देखने के बाद खुद एक्सपीरियंस करेंगे.

6 / 7
गौरतलब है कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. ये एक्शन-एडवेंचर फिल्म बेहद बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है, जिसका अंदाजा इसके शूटिंग टाइम से लगाया जा सकता है.

7 / 7
इसी के साथ अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होने वाली है. भले ही फिल्म की रिलीज में अभी टाइम है, लेकिन देश और विदेश में इसको लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.