
1 / 8
Prakash Jha Birthday: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर प्रकाश झा आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले प्रकाश झा आज ऑडियंस के फेवरेट बन चुके हैं. डायरेक्टर ने अपनी फिल्मों के जरिए ऑडियंस को समाज का काला सच दिखाया है. चलिए डायरेक्टर की फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.

2 / 8
साल 2010 में आई 'राजनीति' में भारतीय पॉलिटिक्स के बारे में बताया गया. इस फिल्म में रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल और मनोज बाजपेयी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

3 / 8
'गंगाजल' मूवी में भ्रष्ट पुलिस और बाहुबली राजनेताओं के गठजोड़ की कहानी को दिखाया गया है. फिल्म में अजय देवगन, ग्रेसी सिंह, मोहन जोशी, यशपाल शर्मा, मुकेश तिवारी और अयूब खान लीड रोल में हैं. इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.

4 / 8
प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी 'अपहरण' फिल्म में भी समाज की सच्चाई को दिखाया गया है. फिल्म की कहानी बिहार में पनपे अपहरण और राजनीति-अपराध के गठजोड़ की कहानी है. इस फिल्म में भी लीड रोल में अजय देवगन हैं. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

5 / 8
साल 2011 में रिलीज हुई 'आरक्षण' मूवी की कहानी भारत में पढ़ाई और नौकरियों में मिलने वाले जाति आधारित आरक्षण और उससे जुड़े विवादों पर आधारित एक सामाजिक-राजनीतिक ड्रामा पर बेस्ड है. इसमें दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं. ये भी प्राइम वीडियो पर है.

6 / 8
मनोज बाजपेयी और अभय देओल की 'चक्रव्यूह' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की कहानी बौद्धवाद की समस्या पर आधारित है. वहीं फिल्म की कहानी को ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया था. इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.

7 / 8
साल 2016 में रिलीज हुई 'जय गंगाजल' की कहानी भ्रष्ट नेताओं और ईमानदार पुलिस अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में लीड रोल में प्रियंका चोपड़ा हैं. वहीं इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

8 / 8
प्रकाश झा की 'सत्याग्रह' फिल्म भी सामाजिक मुद्दे पर आधारित है. इस फिल्म की कहानी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की कहानी है. फिल्म में करीना कपूर, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, अर्जुन रामपाल और अमृता राव लीड रोल में हैं. ये प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.