
1 / 7
देश के करोड़ों किसानों के लिए PM किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की अगली किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है. होली (मार्च 2026) के आसपास सरकार 22वीं किस्त जारी कर सकती है. लेकिन इस बार एक खास चर्चा है कि कुछ किसानों के खाते में 2000 रुपये के बजाय पूरे 4000 रुपये आएंगे. आइए जानते हैं ऐसा क्यों हो रहा है और आप अपना नाम लिस्ट में कैसे चेक कर सकते हैं.

2 / 7
आमतौर पर सरकार हर चार महीने में 2000 रुपये की किस्त जारी करती है. लेकिन इस बार कई किसानों के लिए यह राशि दोगुनी हो सकती है. हालांकि आपको ये बता दें कि किस्त दोगुनी होने का कारण कोई सरकारी बढ़ोतरी नहीं, बल्कि पिछली बकाया किस्त है.

3 / 7
आमतौर पर सरकार हर चार महीने में 2000 रुपये की किस्त जारी करती है. लेकिन इस बार कई किसानों के लिए यह राशि दोगुनी हो सकती है. हालांकि आपको ये बता दें कि किस्त दोगुनी होने का कारण कोई सरकारी बढ़ोतरी नहीं, बल्कि पिछली बकाया किस्त है.

4 / 7
अगली किस्त (22nd Installment) कब आएगी? : मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले ट्रेंड्स के अनुसार फरवरी के आखिरी सप्ताह (25-28 फरवरी) या होली 2026 (मार्च के पहले हफ्ते) के आसपास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह राशि जारी कर सकते हैं.

5 / 7
सरकार की तरफ से अभी तक डेट को लेकर कोई ऑफिसियल अपडेट नहीं है. भले ही अभी सरकार ने आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन तैयारी पूरी है. होली से पहले किस्त की रकम आ सकती है.

6 / 7
लिस्ट में अपना नाम और स्टेटस कैसे चेक करें? : यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपको पैसा मिलेगा या नहीं, आपको स्टेटस चेक करना होगा. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. होमपेज पर 'Farmers Corner' सेक्शन में जाएं. Beneficiary Status या Know Your Status पर क्लिक करें. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरें. Get Data पर क्लिक करते ही आपकी किस्तों का पूरा विवरण सामने आ जाएगा.

7 / 7
पैसा अटक न जाए, इसलिए ये 3 काम तुरंत करें!: अगर आपकी स्क्रीन पर स्टेटस Incomplete दिख रहा है, तो ये काम आज ही निपटा लें. सबसे पहले e-KYC पूरी करें. क्योंकि यह अनिवार्य है. आप इसे OTP के जरिए खुद या CSC सेंटर जाकर बायोमेट्रिक से कर सकते हैं. इसके अलावा आधार-बैंक लिंकिंग कर लें. सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से सीडेड (Seeded) और DBT इनेबल्ड है. अपने लेखपाल से संपर्क कर यह भी सुनिश्चित कर लें कि आपके भूमि रिकॉर्ड पोर्टल पर 'Yes' दिख रहे हैं.