
1 / 6
Urine Infection Causes Bleeding: यूरिन इंफेक्शन यानी UTI (Urinary Tract Infection) एक आम समस्या है. यह समस्या खासतौर पर महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है. इसमें पेशाब करते समय जलन, बार-बार यूरिन आना और पेट के निचले हिस्से में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. इसे देखकर कई बार लोग घबरा जाते हैं क्योंकि पेशाब में खून हर किसी के नहीं आता है और जब उन्हें पेशाब में खून नजर आता है तो दिमाग में सवाल आना लाजमी है कि क्या यह सामान्य है? डॉक्टरों के अनुसार, UTI में हल्का खून आना संभव है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं. पेशाब में खून आना किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है. आइए जानते हैं इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें.

2 / 6
इन्फेक्शन के कारण मूत्राशय ब्लैडर की अंदरूनी परत में सूजन होना भी हो सकता है. जब सूजन ज्यादा बढ़ जाती है, तो वहां की छोटी-छोटी रक्त नलिकाएं फट सकती हैं और पेशाब के जरिए बाहर निकलती हैं.

3 / 6
अगर UTI का समय पर इलाज ना हो तो इंफेक्शन गंभीर हो सकता है. एक वक्त के बाद खून आना शुरू हो जाता है और यह बात का संकेत हो सकता है कि बैक्टीरिया तेजी से फैल रहे हैं और समस्या बढ़ रही है.

4 / 6
कभी-कभी संक्रमण ऊपर की ओर बढ़कर किडनी तक पहुंच जाता है. इस स्थिति को पायलोनेफ्राइटिस कहा जाता है. इसमें बुखार, कमर दर्द और पेशाब में खून जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं.

5 / 6
अगर आपके यूरिनरी ट्रैक्ट में पथरी मौजूद है तो वह पेशाब की नली को रगड़ सकती है. इससे अंदरूनी हिस्से में चोट लग सकती है और खून आ सकता है. कई बार UTI और पथरी दोनों साथ में भी हो सकते हैं.

6 / 6
कुछ मामलों में पेशाब में खून आना ब्लैडर या किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है. खासकर अगर खून बार-बार आ रहा हो या बिना दर्द के आ रहा हो तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए.