
1 / 6
Pakistani Origin Cricketers: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने अपने मूल देश की तरफ से टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया. आज हम पाकिस्तानी मूल के 5 ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनकी जड़े भारत के पड़ोसी मुल्क में हैं, लेकिन वो किसी और देश की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बन चुके हैं.

2 / 6
Sikandar Raza (Zimbabwe): सिकंदर रज़ा की पैदाइश सियालकोट में हुई थी, लेकिन वो आज जिम्बाब्वे के टी20 कप्तान हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान उनकी लीडरशिप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया और ग्रुप स्टेज से भी बाहर का रास्ता दिखाया. वो आईपीएल भी खेल चुके हैं.

3 / 6
Haider Ali (UAE): हैदर अली का जन्म 5 जुलाई 1994 को लाहौर में हुआ था, 31 साल के इस स्पिनर ने कभी पाकिस्तान के लिए क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएई टीम का हिस्सा बने.

4 / 6
Moeen Ali (England): मोईन अली की जड़े पीओके के मीरपुर इलाके से हैं, हालांकि उनका जन्म बर्मिंघम में हुआ था.वो इंग्लैंड टीम के सुपरस्टार रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से उन्होंने एक बार भी टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेला है.

5 / 6
Adil Rashid (England): आदिल रशीद भी पाकिस्तानी मूल के क्रिकेट हैं, उनकी पैदाइश इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड में हुई थी, वो 2019 में वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के मेंबर थे, और मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी इंग्लिश क्रिकेट टीम के स्क्वाड में शामिल हैं.

6 / 6
Imran Tahir (South Africa): इमरान ताहिर का जन्म लाहौर में हुआ था, लेकिन वो बाद में साउथ अफ्रीका चले गए, और उन्होंने प्रोटियाज टीम की तरफ से तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट खेला. साथ ही वो इसी देश की टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा भी रहे.