
1 / 6
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई फिल्मों के साथ-साथ पुरानी सुपरहिट फिल्में भी रिलीज की जा रही है. दिलचस्प बात यह है कि ये फिल्में कई सालों बाद ओटीटी पर रिलीज हो रही है और नई फिल्मों को पीछे छोड़ रही हैं. इतना ही नहीं ये फिल्में टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल भी हो रही है.

2 / 6
आज के समय में लोग ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना खूब पसंद करते हैं. आपको भी OTT पर फिल्मे देखने का शौक है, तो आज हम आपको लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए है, जो 8 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी.

3 / 6
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'पद्मावत' (Padmaavat) है. इस फिल्म को संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनाया गया था. 'पद्मावत' फिल्म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर नजर आए थें.

4 / 6
'पद्मावत' फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था. हालांकि, जब यह फिल्म रिलीज की जा रही थी, तो यह काफी विवादों में घिरी रही थी. फिल्म की कहानी एक खलनायक के ऊपर आधारित है, जो शादीशुदा होने के बाद भी हीरोइन को पाने के लिए पागल हो जाता है.

5 / 6
'पद्मावत' फिल्म को बनाने में करीब 215 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. बॉलीवुड हंगामा के रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने दुनियाभर में 571.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था.

6 / 6
दीपिका की यह फिल्म 'पद्मावत' 8 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है, जो आते ही टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. इस मूवी को IMDb ने 7.1 की रेटिंग दी है.