
1 / 8
OTT Releases This Week 2 To 8th March: मार्च महीने की शुरुआत हो गई है और इसका पहला हफ्ता ही मूवी लवर्स के लिए ओटीटी पर धमाकेदार होने वाला है. ये पूरा वीक एंटरटेनमेंट से भरा रहने वाला है. लिस्ट में देखिए इस हफ्ते ओटीटी पर कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं.

2 / 8
अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'सूबेदार' को 5 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. इसके जरिए एक बार से एक्टर अपने पुराने वाले एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं. इसमें अनिल ने अर्जुन मौर्या का रोल प्ले किया है, जो कि एक रिटायर्ड इंडिया आर्मी अफसर होते हैं. एक्शन से भरपूर इस फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (Photo- IMDb)

3 / 8
विनीत कुमार सिंह स्टारर फिल्म 'हैलो बच्चों' 6 मार्च को ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. इसका निर्देशन प्रतीश मेहता ने किया है. ये एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जो फिजिक्सवाला के फाउंडर अलख पांडे की जिंदगी से प्रेरित है. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (Photo- IMDb)

4 / 8
विजय सेतुपति और अदिति राव हैदरी स्टारर फिल्म 'गांधी टॉक्स' को 6 मार्च को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा. इसे जी5 पर देख सकते हैं. इसमें गांधीवाद और आधुनिक लालच को दिखाया गया है. इसके संगीत का निर्माण ए आर रहमान ने किया है. (Photo- IMDb)

5 / 8
रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'जब खुली किताब' की रिलीज का लंबे समय से दर्शकों को इंतजार था. इस फिल्म में लंबे समय से रिश्तों की मुश्किलों को दिखाया गया है, जो शादी के पांच दशक के बाद अलग होने का फैसला करते हैं. फिल्म में पंकज कपूर, डिंपल कपाड़िया, अपारशक्ति खुराना और समीर सोनी जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं. इसे जी5 पर 6 मार्च से देख सकते हैं. (Photo- IMDb)

6 / 8
2025 की सबसे ज्यादा फायदा कमाने वाली गुजराती फिल्म 'लालो कृष्ण सदा सहायते' एक भक्ति फिल्म है. इसे 6 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा. दर्शकों को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म होने वाला है. (Photo- IMDb)

7 / 8
तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'विद लव' को 6 फरवरी को वैलेंटाइन वीक में बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था. डायरेक्टर अभिशन जीविंथ ने इससे एक्टिंग में डेब्यू किया. अब इसी फिल्म को ओटीटी पर भी रिलीड किया जा रहा है. फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 6 मार्च को स्ट्रीम किया जाएगा.(Photo- IMDb)

8 / 8
तेलुगु कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'ओम शांति शांति शांति' को थिएटर में 30 जनवरी को रिलीज किया गया था. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. थरुन भास्कर और ब्रह्मानंदम स्टारर फिल्म अब ओटीटी पर भी रिलीज के लिए तैयार है. इसे 4 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म अहा पर स्ट्रीम किया जाएगा. (Photo- IMDb)