
1 / 8
Navpancham Rajyog: मार्च के अंत में देवगुरु बृहस्पति और मंगल ग्रह नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे. इस शुभ योग के बनने से सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. नवपंचम राजयोग से कई राशियों को लाभ होगा. यह नवपंचम राजयोग 5 राशियों के लिए बेहद शुभ होगा.

2 / 8
नवपंचम राजयोग - वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवपंचम राजयोग एक अत्यंत शुभ और शक्तिशाली योग है. यह दो ग्रहों के एक-दूसरे के 120 डिग्री पर मौजूद होने पर बनता है. इस राजयोग के प्रभाव से राशियों को शिक्षा, करियर और धन-संपत्ति के मामले में लाभ मिलता है.

3 / 8
लकी राशियां - नवपंचम राजयोग का निर्माण 22 मार्च 2026, दिन रविवार को होगा. शाम को 5 बजकर 27 मिनट पर मंगल और गुरु 120 डिग्री पर स्थित होंगे. इसके प्रभाव से 5 राशियों को लाभ होगा. मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों को इससे लाभ होगा.

4 / 8
मेष राशि (Aries) - मेष राशि वालों पर नवपंचम राजयोग का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं.

5 / 8
कर्क राशि (Cancer) - कर्क राशि वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. वाहन और घर खरीदने का सपना है तो यह पूरा हो सकता है. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.

6 / 8
सिंह राशि (Leo) - नवपंचम राजयोग सिंह राशि के लोगों के लिए अच्छा होगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है.

7 / 8
वृश्चिक राशि (Scorpio) - वृश्चिक राशि वालों को नवपंचम राजयोग से लाभ होगा. आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे. व्यापार में लाभ होगा और आमदनी बढ़ेगी.

8 / 8
धनु राशि (Sagittarius) - निवेश के लिहाज से समय अच्छा रहने वाला है धनु राशि के लोग निवेश कर सकते हैं इससे आपको लाभ मिलेगा. भाग्य का साथ मिलेगा और धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.