भारत का इकलौता शख्स जिसने की सबसे ज्यादा शादियां, घर में हर पत्नी के लिए है अलग कमरा; जानिए कितने बच्चे

भारत में कई ऐसी अनोखी कहानियां आपको सुनने को मिल जाएंगी जिन्हें सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. आपको ऐसा लगेगा कि क्या आज के समय में भी ऐसा हो सकता है. आज एक ऐसा ही किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

ziona chana family
1 / 10

विज्ञापन

मिजोरम के जिओना चाना की हैरतअंगेज कहानी

मिजोरम के जिओना चाना की हैरतअंगेज कहानी2 / 10

ये कहानी है मिजोरम के जिओना चाना की. जिन्होंने अपनी लाइफ में 38 शादियां की थीं. उनका परिवार इस दुनिया का सबसे बड़ा परिवार माना जाता है. जिओना चाना के परिवार में 180 से भी ज्यादा सदस्य थे. यह कहानी सिर्फ एक शख्स की नहीं है, बल्कि एक पूरी जीवनशैली और एक ऐसे अनोखे धार्मिक संप्रदाय की है, जो आज भी कायम है.

विज्ञापन

38 पत्नियां और 94 बच्चे थे

38 पत्नियां और 94 बच्चे थे3 / 10

जिओना चाना का परिवार अपनी अनोखी बनावट के लिए पूरी दुनिया में मशहूर था. चाना की कुल 38 पत्नियां थीं और 94 बच्चे थे. इतना ही नहीं 33 पोते-पोतियां भी थें, जिसके बाद उनके परिवार की कुल संख्या 180 से भी ज्यादा थी. इतनी बड़ी संख्या में एक ही परिवार के लोगों का होना अपने आप में ही एक विश्व रिकॉर्ड बनाता है.

पूरा 'जिला' था, घर नहीं

पूरा 'जिला' था, घर नहीं 4 / 10

बता दें कि जिओना चाना ने अपने इतने बड़े परिवार को एक साथ रखने के लिए अपने गांव बख्तवांग में ही एक बहुत बड़ा चार-मंजिला घर बनवाया था. इस घर में कम से कम 100 कमरे थे. जहां हर कमरे में उनकी एक पत्नी रहती थी. आस-पास के लोग जिओना चाना के परिवार का मजाक भी उड़ाते थे और उनके घर को 'जिला' कहते थे.

विज्ञापन

हर कमरे में रहती थी एक पत्नी

हर कमरे में रहती थी एक पत्नी5 / 10

जिओना चाना के इस बड़े से घर में उनकी 94 पत्नियों के लिए अलग-अलग कमरे बने हुए थे. यहां तक की बच्चों के कमरे भी अलग थे. घर सही ढंग से चल सके इसके लिए पहले से ही सभी के काम बांट दिए गए थे. सब लोग मिलकर खेती, घरेलू काम और अपने-अपने व्यवसाय संभालते थे.

चाना पाव्ल संप्रदाय के हैं नेता

चाना पाव्ल संप्रदाय के हैं नेता6 / 10

जिओना चाना केवल एक पारिवारिक मुखिया ही नहीं थे, बल्कि वे एक धार्मिक समूह के भी नेता थे. चाना का संबंध चाना 'पाव्ल' नामक ईसाई संप्रदाय से था, जो बहुविवाह की अनुमति भी देता है. बता दें कि यह संप्रदाय जिओना के दादा ने ही बनाया था.

विज्ञापन

बहुविवाह को मानते थे भगवान की इच्छा

बहुविवाह को मानते थे भगवान की इच्छा7 / 10

पाव्ल समुदाय की मान्यता के अनुसार, बहुविवाह करना ईश्वर की इच्छा है. यह उनकी धार्मिक और सामाजिक परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह विश्वास ही उन्हें एक साथ रहने और इतने बड़े परिवार को चलाने की हिम्मत देता था.

जिओना चाना का 76 साल की उम्र में हुआ था निधन

जिओना चाना का 76 साल की उम्र में हुआ था निधन8 / 10

साल 2021 में 76 साल की उम्र में जिओना चाना का निधन हो गया था. उनके जाने के बाद भी उनका परिवार उसी तरह से मिलकर रहता है, जैसे वे पहले रहते थे. इतना बड़ा परिवार आज भी लोगों के लिए एक मिसाल बनकर खड़ा हुआ है कि कैसे इतने सारे लोग एक ही साथ शांति से रह सकते हैं.

विज्ञापन

पूरी दुनिया थी हैरान

पूरी दुनिया थी हैरान 9 / 10

जिओना चाना के निधन के बाद उनके परिवार की अनोखी कहानियां दुनिया भर में आग की तरफ फैल गई. कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने भी इस पर खबरें कीं. उनकी जीवनशैली और पारिवारिक संरचना ने हर किसी को हैरत में डाल दिया था.

मिजोरम के लिए है गर्व की बात

मिजोरम के लिए है गर्व की बात 10 / 10

मिजोरम के बख्तवांग गांव के लिए जिओना चाना का परिवार एक गर्व का विषय है. उनकी अनोखी जीवनशैली और एकता ने ही मिजोरम के इस गांव को दुनिया भर में एक अलग पहचान दिलाई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन