कौन हैं IAS निधि बंसल? योगी सरकार ने बनाया इस विभाग का डायरेक्टर; अब तक वेटिंग लिस्ट में था नाम

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिछले दिनों कई आईएएस अफसरों का तबादला किया था. जिसमें कई जिलों के डीएम भी बदल दिए गए थे. इस लिस्ट में प्रतीक्षारत आईएएस निधि बंसल का नाम भी शामिल है. उनको निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य बनाया गया है.

ias nidhi mittal news
1 / 5

विज्ञापन

2020 बैच की आईएएस

2020 बैच की आईएएस2 / 5

2020 बैच की आईएएस निधि बंसल ने अपने करियर की शुरुआत झांसी में जॉइंट मजिस्ट्रेट के पद से की थी. वे सीतापुर में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर भी काम कर चुकी हैं. झांसी में एसडीएम सदर भी रह चुकी हैं. झांसी में तैनाती के दौरान वह अपनी तेजतर्रार कार्यशैली के चलते सुर्खियों में आई थीं.

विज्ञापन

ऑल इंडिया आई थी 23वीं रैंक

ऑल इंडिया आई थी 23वीं रैंक3 / 5

बता दें कि आईएएस निधि बंसल मूलरूप से मुरैनी, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं. साल 2019 में अपने पांचवें और अंतिम प्रयास में 23वीं रैंक हालिस की थी. पहले प्रयास में उनके असफलता हासिल हुई थी. दूसरे प्रयास में उनकी 219 रैंक आई थी. इसके तहत उनको आईपीएस सेवा त्रिपुरा कैडर अलॉट हुआ पर निधि के मन में आईएएस ही बनने का सपना था.

MNC की नौकरी छोड़ी

MNC की नौकरी छोड़ी4 / 5

सिविल सेवा की तैयारी करने से पहले निधि बंसल ने 2013 में बेंगलुरु स्थित मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर नौकरी की लेकिन फिर उनका नौकरी में मन नहीं लगा. वह नौकरी छोड़कर दिल्ली चली गईं और वहां यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. निधि बंसल ने कंप्यूटर साइंस इन इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की है. उनके पिता गिरिराज बंसल बिजनेसमैन हैं और मां हाउसवाइफ हैं.

विज्ञापन

पांचवे प्रयास में बनीं आईएएस

पांचवे प्रयास में बनीं आईएएस5 / 5

तीसरी बार निधि ने यूपीएसएस परीक्षा दी. इस बार उनकी रैंक 226 आई और एक बार फिर उनको आईपीएस सेवा झारखंड कैडर अलॉट किया गया. इस बार निधि ने जॉइनिंग कर ली पर अधूरा सपना उन्हें परेशान कर रहा था. उन्होंने एक साल की छुट्टी ली और दोगुने प्रयास से सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी. पांचवें और अंतिम प्रयास में निधि बंसल की मेहनत रंग लाई और वह फाइनली आईएएस बन गईं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन