विजय कैबिनेट में युवा चेहरे और डॉक्टर्स को मिली जगह, इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

तमिलनाडु की राजनीति में 70 साल बाद एक ऐतिहासिक बदलाव हुआ है. पुराने वर्चस्व को तोड़ते हुए आखिरकार थलपति विजय ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. बता दें कि तमिलनाडु में विजय की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है.

VIJAY.jpg_c60e97
1 / 12

विज्ञापन

TVK को कितनी सीटें मिलीं?

TVK को कितनी सीटें मिलीं?2 / 12

बता दें कि TVK बहुमत का नंबर हासिल नहीं कर सकी और उसे 108 सीटें हासिल हुई थीं. लेकिन 6 दिनों की मशक्कत के बाद जादुई आकंड़ा भी मिल गया. शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया.

विज्ञापन

9 अन्य विधायकों ने भी ली शपथ

9 अन्य विधायकों ने भी ली शपथ3 / 12

उनके साथ 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली मंत्रिमंडल में अनुभव, युवा जोश और आधुनिक राजनीति के कौशल का पूरा ध्यान रखा गया है. विजय ने अपनी टीम में उन लोगों को जगह दी है जिन्होंने जमीनी स्तर पर और डिजिटल वार रूम में पार्टी की जीत सुनिश्चित की. टीवीके की कैबिनेट में जिन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली उनकी लिस्ट देखें.

एस. कीर्तना (सबसे युवा मंत्री)

एस. कीर्तना (सबसे युवा मंत्री)4 / 12

शिवकाशी से पहली बार विधायक बनीं 29 वर्षीय कीर्तना इस कैबिनेट का सबसे चर्चित चेहरा हैं. अपनी प्रखर संवाद शैली और हिंदी भाषा पर पकड़ के कारण वह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं.

विज्ञापन

आधव अर्जुन

आधव अर्जुन5 / 12

TVK के महासचिव और विल्लीवक्कम से विधायक. पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी और राजनीतिक रणनीतिकार अर्जुन ने चेन्नई के शहरी क्षेत्र में पार्टी को मजबूत आधार दिया है.

सी.टी.आर. निर्मल कुमार

सी.टी.आर. निर्मल कुमार6 / 12

तिरुपरनकुंड्रम से भारी मतों से जीते निर्मल कुमार को पार्टी की 'डिजिटल ताकत' का वास्तुकार माना जाता है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पारंपरिक राजनीति के मॉडल को कड़ी चुनौती दी है.

विज्ञापन

के.जी. अरुणराज

के.जी. अरुणराज7 / 12

पूर्व आईआरएस (IRS) अधिकारी और डॉक्टर, अरुणराज तिरुचेंगोडु से विधायक हैं. वह पार्टी की नीतियों और प्रचार के मुख्य रणनीतिकार हैं.

एन. आनंद

एन. आनंद 8 / 12

विजय के सबसे पुराने और भरोसेमंद साथी, जिन्होंने संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाई.

विज्ञापन

के.ए. सेंगोट्टैयन

के.ए. सेंगोट्टैयन9 / 12

तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के मुख्य समन्वयक के.ए. सेंगोट्टैयन ने गोबीचेट्टीपलयम विधानसभा क्षेत्र से 16,620 मतों के अंतर से जीत हासिल की है. उन्होंने कुल 82,612 वोट प्राप्त किए और डीएमके (DMK) के एन. नल्लसिवम को हराया, जिन्हें 65,992 वोट मिले थे.

पी. वेंकटरमणन

पी. वेंकटरमणन10 / 12

पी. वेंकटरमणन विजय की पार्टी के कोषाध्यक्ष हैं और तमिलनाडु के सैदापेट लॉ एसोसिएशन में एक प्रैक्टिसिंग अधिवक्ता (वकील) हैं. वे चेन्नई जिले के मायलापुर विधानसभा क्षेत्र से तमिलनाडु विधानसभा के सदस्य हैं, जहां वे अपनी पार्टी TVK का प्रतिनिधित्व करते हैं. राजनीति और वकालत के अलावा, वेंकटरमणन साल 2000 से अभिनेता विजय के मैनेजर के रूप में भी कार्यरत हैं और उनके सबसे भरोसेमंद करीबियों में गिने जाते हैं.

विज्ञापन

राजमोहन अरुमुगम

राजमोहन अरुमुगम11 / 12

चेन्नई में एगमोर (SC) विधानसभा से जीत का परचम लहराकर खुद को विजय के सबसे भरोसेमंद चेहरों में स्थापित कर लिया है. राजमोहन अरुमुगम, जो अपनी प्रखर आवाज और सामाजिक सक्रियता के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने इस चुनाव में पारंपरिक दलों के दिग्गजों को मात देकर विधानसभा में अपनी जगह बनाई है.

डॉ. टी.के. प्रभु

डॉ. टी.के. प्रभु12 / 12

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के उम्मीदवार डॉ. टी.के. प्रभु ने कराईकुडी विधानसभा क्षेत्र से एकतरफा जीत हासिल की थी. पेशे से डेंटिस्ट डॉ. प्रभु ने मौजूदा कांग्रेस विधायक एस. मंगुडी को 46,074 मतों के भारी अंतर से हराया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन