कश्मीर में बसंत ऋतु के आने से खुशखबरी, घाटी में खिले बादाम के सुंदर पेड़; देखें तस्वीरें

कश्मीर घाटी में बादाम के पेड़ जल्दी खिल रहे हैं क्योंकि फरवरी और मार्च के पहले हफ्ते में घाटी में बहुत ज्यादा तापमान रहता है. ऐतिहासिक बादामवारी गार्डन में बादाम, खुबानी, आड़ू और बेर के पेड़ों के साथ-साथ नाशपाती के पेड़ भी पूरी तरह से खिल चुके हैं, जो ये दर्शाते हैं कश्मीर में बसंत ऋतु जल्दी आएगी.

badamwari
1 / 6
Srinagar, Mar 23 (ANI): A parrot eats an almond while sitting on a blooming almond tree branch on a sunny day, at Badamwari garden, in Srinagar on Wednesday. (ANI Photo) National

विज्ञापन

कश्मीर घाटी में हो रहा बसंत का आगाज

कश्मीर घाटी में हो रहा बसंत का आगाज2 / 6

कश्मीर घाटी में बादाम के पेड़ जल्दी खिल रहे हैं क्योंकि फरवरी और मार्च के पहले हफ्ते में घाटी में बहुत ज्यादा तापमान रहता है. ऐतिहासिक बादामवारी गार्डन में बादाम, खुबानी, आड़ू और बेर के पेड़ों के साथ-साथ नाशपाती के पेड़ भी पूरी तरह से खिल चुके हैं, जो ये दर्शाते हैं कश्मीर में बसंत ऋतु जल्दी आएगी.

विज्ञापन

बादाम के फूल खिले

बादाम के फूल खिले3 / 6

बादामवारी श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में एक ऐतिहासिक 300 कनाल (लगभग 20 एकड़) का बगीचा है, जो बसंत ऋतु की शुरुआत में बादाम के फूलों से सबसे पहले खिलने के लिए मशहूर है. हरि पर्वत किले के नीचे स्थित, यह सर्दियों के खत्म होने का ऐतिहासिक और सुंदर अनुभव देता है.

जल्दी फूल खिलने से बढ़ा टूरिज्म

जल्दी फूल खिलने से बढ़ा टूरिज्म4 / 6

वहीं, दूसरी ओर इन पेड़ों पर जल्दी फूल खिलने से टूरिज्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा खुशी है. फूलों के जल्दी खिलने से टूरिस्ट घाटी में जल्दी आ रहे हैं. इस समय बादामवारी बाग में बहुत सारे टूरिस्ट आ रहे हैं. यह ऐतिहासिक बादाम का बाग है जो आसमानी फूलों से मंत्रमुग्ध हो गया है, जिससे अधिकारियों ने जल्दी "स्प्रिंग फेस्टिवल" मनाने की योजना बनाई है.

विज्ञापन

गार्डन में लगाए गए लगभग 300 नए बादाम के पेड़

गार्डन में लगाए गए लगभग 300 नए बादाम के पेड़5 / 6

अधिकारियों के अनुसार, गार्डन में अब लगभग 300 बादाम के नए पेड़ लगाए गए हैं, ताकि उन जगहों को भी भरा जा सके जहां पेड़ नहीं थे. उन्होंने कहा कि पार्क के अंदर फव्वारे और पानी के फीचर भी ठीक कर दिए गए हैं ताकि आने वाले टूरिस्ट इसका मजा ले सके.

बादामवारी गार्डन से आई सुंदर तस्वीर

बादामवारी गार्डन से आई सुंदर तस्वीर6 / 6

श्रीनगर के बादामवारी गार्डन में खिले हुए बादाम के फूलों का सुंदर नजारा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन