11वीं सदी का सबसे खूंखार मुस्लिम कमांडर था सैयद सालार मसूद? हिंदू राजा ने दी थी दर्दनाक मौत
सैयद सालार मसूद गाजी 11वीं सदी का सबसे खूंखार मुस्लिम सैन्य कमांडर और आक्रांता था, जो कि महमूद गजनवी का भांजा भी था. वह महमूद गजनवी के सेनापति के रूप में काम कर रहा था.

गाजी मिंया के नाम से था मशहूर
2 / 5सैयद सालार मसूद गाजी 1030 ईस्वी के आस-पास भारतीय उपमहाद्वीप आया था. जिसने उत्तर भारत में, खासकर उत्तर प्रदेश के बहराइच क्षेत्र में अपने कुछ अभियान चलाए थे. लेकिन बाद में उसे ये अभियान चलाना भारी पड़ा था.
सैयद सालार भारत में फैलाना चाहता था इस्लाम
3 / 5सैयद सालार मसूद गाजी भारत में इस्लाम के प्रसार और साम्राज्य विस्तार के उद्देश्य से आया था, जिसके चलते उसने हिंदुओं पर ही आक्रमण करना शुरू कर दिया था.
सोमनाथ मंदिर को लूटा था?
4 / 5सालार मसूद गाजी पर गुजरात के सोमनाथ मंदिर को लूटने का आरोप लगता है. हालांकि बहुत सारे मुस्लिम इतिहास इसे गलत बताते हैं. सालार मसूद को हिंदू विरोधी कहा जाता है.
सालार मसूद ने यूपी में मचाया था उत्पात
5 / 5सैयद सालार मसूद गाजी ने अयोध्या, बहराइच, मलिहाबाद, बाराबंकी और कासगंज में भी लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम दिया था. इसके अलावा कई हिंदू मंदिरों को भी तोड़ दिया था.