एक किलो PNG या LPG... किस गैस में कितने दिन बनता है खाना, कौन है ज्यादा किफायती?

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर अब पूरी दुनिया के ऊपर पड़ रहा है. भारत में भी गैस की किल्लत साफ नजर आने लगी है. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण ईरान से रास्ते से आने वाली गैस और तेल की सप्लाई बाधित हुई है जिसके कारण भारत में भी लोगों को गैस और तेल की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि इस बीच सरकार कई रास्ते अपना रही है जिससे लोगों को दिक्कत ना हो. वहीं सरकार ने लोगों को एलपीजी से पीएनजी कनेक्शन की ओर रुख करने की भी अपील की है.

LPG VS PNG
1 / 10

विज्ञापन

LPG या PNG, कौन सी गैस है किफायती?

LPG या PNG, कौन सी गैस है किफायती?2 / 10

संकट के बीच एलपीजी और पीएनजी दोनों गैस की चर्चा जोरों पर हो रही है. लोग दोनों गैसों की कीमतों का अंदाजा भी लगा रहे हैं. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर 1 किलो पीएनजी या एलपीजी किस गैस में कितने दिन खाना बन सकता है और कौन सी गैस ज्यादा किफायती है.

विज्ञापन

PNG को कैसे मापा जाता है?

PNG को कैसे मापा जाता है?3 / 10

बता दें कि पीएनजी को स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर से मापा जाता है, जबकि एलपीजी को किलो में मापा जाता है. वहीं जैसे आपके घर में बिजली का बिल यूनिट के हिसाब से आता है, इस तरह पीएनजी का बिल भी इस पर निर्भर करता है कि आपने कितनी एससीएम (SCM-Standard Cubic Metre) गैस इस्तेमाल की है.

एक एससीएम लगभग 0.76 किलो के बराबर

एक एससीएम लगभग 0.76 किलो के बराबर4 / 10

अगर हिसाब लगाया जाए तो एक एससीएम लगभग 0.76 किलो के बराबर होती है. वहीं, 1 किलो एलपीजी करीब 1.16 एससीएम पीएनजी के बराबर होती है. इस तरह 14.2 किलो वाले एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर के बराबर लगभग 16 एससीएम पीएनजी गैस होती है.

विज्ञापन

एक महीने में करीब 15 SCM गैस का इस्तेमाल

एक महीने में करीब 15 SCM गैस का इस्तेमाल5 / 10

पीएनजी गैस की बात करें तो आमतौर पर चार लोगों के परिवार में हर रोज करीब 0.5 SCM पीएनजी गैस इस्तेमाल होती है. यानी इस हिसाब में महीने में करीब 15 एससीएम गैस का इस्तेमाल होता है. अगर इसे एलपीजी में बदलते हैं तो यह करीब 11 से 12 किलो के आस-पास बैठती है.

कितने दिन चलता है LPG सिलेंडर?

कितने दिन चलता है LPG सिलेंडर?6 / 10

वहीं, 14.2 किलो का एक एलपीजी सिलेंडर नॉर्मल उपयोग में लगभग 25 से 25 दिनों तक चल जाता है जो परिवार के खाना बनाने के तरीके और उनकी संख्या पर भी निर्भर करता है.

विज्ञापन

कितने रुपये है पीएनजी की कीमत?

कितने रुपये है पीएनजी की कीमत?7 / 10

इसके अलावा देश के ज्यादातर शहरों में पीएनजी की कीमत लगभग 45 से 50 रुपये प्रति एससीएम के बीच रहती है. इस हिसाब से अगर महीने में 15 एससीएम गैस इस्तेमाल होती है तो बिल करीब 700 रुपये के आस-पास आता है.

किस गैस में है ज्यादा फायदा?

किस गैस में है ज्यादा फायदा?8 / 10

वहीं, एलपीजी सिलेंडर की कीमत शहर के हिसाब से लगभग 800 से 1100 तक होती है. ऐसे में अगर दोनों का पूरा हिसाब लगाया जाए तो दोनों का खर्च लगभग बराबर होता है. लेकिन पीएनजी में थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि इसमें जितनी खपत होती है उतना ही पेमेंट करना होता है.

विज्ञापन

सुविधा के हिसाब से PNG आगे

सुविधा के हिसाब से PNG आगे9 / 10

वहीं, सुविधा के मामले में पीएनजी आगे है, क्योंकि इसमें एक बार कनेक्शन लेने के बाद 24 घंटे गैस की सप्लाई मिलती रहती है और सिलेंडर खत्म होने की चिंता भी नहीं रहती है.

LPG सिलेंडर की हर महीने करनी होती है बुकिंग

LPG सिलेंडर की हर महीने करनी होती है बुकिंग10 / 10

वहीं, एलपीजी में समय-समय पर बुकिंग करनी होती है सिलेंडर बदलना होता है. लेकिन किराए के घर में रहने वाले लोगों के लिए एलपीजी बेहतर ऑप्शन है क्योंकि इसका कनेक्शन आसानी से कहीं से भी मिल जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन