किस देश के मर्द रखते हैं सबसे ज्यादा पार्टनर्स? आंकड़ों में सामने आया हैरान करने वाला सच

अलग-अलग देशों में लोगों के पर्सनल रिलेशन, शादी और फिजिकल रिलेशन से जुड़ी कई आदतें भी अलग-अलग होती हैं. हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन ने इससे जुड़ी कुछ जानकारियां सामने रखी हैं. दरअसल, आज के समय में अपने रिलेशनशिप और इससे जुड़े लाइफस्टाइल को लेकर दुनिया भर में लोगों की सोच भी बदल रही है.

couple news
1 / 5

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में सामने आई दिलचस्प जानकारी

अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में सामने आई दिलचस्प जानकारी2 / 5

हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में इसी विषय से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियां भी हमारे सामने आई हैं. जिसमें ये बताया गया है कि दुनिया के किस देश के लोगों के जीवन में औसतन कितने ज्यादा पार्टनर होते हैं. यह रिपोर्ट World Population Review के तहत तैयार की गई है, जिसमें 46 देशों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया. इस अध्ययन के नतीजे कई लोगों की सोच से बिल्कुल अलग निकले हैं. तो आइए जानते हैं कि किस देश के मर्द ज्यादा पार्टनर रखते हैं.

विज्ञापन

किस देश के मर्द रखते हैं ज्यादा पार्टनर?

किस देश के मर्द रखते हैं ज्यादा पार्टनर?3 / 5

तुर्की के मर्द सबसे ज्यादा पार्टनर रखते हैं. यहां एक व्यक्ति की लाइफ में औसतन 14.5 पार्टनर होते हैं. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया (13.3), न्यूजीलैंड (13.2), आइसलैंड (13.0) और दक्षिण अफ्रीका (12.5) जैसे देश आते हैं. इन देशों में लोगों के बीच रिश्तों को लेकर ज्यादा खुलापन पर्सनल फ्रीडम और सोशल एक्सेप्टेंस देखने को मिलती है, जिसकी वजह से वहां औसतन पार्टनर्स की संख्या ज्यादा होती है.

किस नंबर पर है भारत?

किस नंबर पर है भारत?4 / 5

इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत इस सूची में सबसे नीचे 46वें नंबर पर है. यहां एक व्यक्ति के जीवनकाल में औसतन 3 पार्टनर होते हैं. इसका मुख्य कारण भारतीय समाज की पारंपरिक सोच और सांस्कृतिक मान्यताएं हैं. यहां लोग अक्सर शादी से पहले रिश्तों से दूर रहते हैं और जीवनसाथी चुनने और रिश्तों में कमिटेड रहने को ज्यादा महत्व देते हैं, इसलिए औसत पार्टनर की संख्या भारत में कम है.

विज्ञापन

क्या है अमेरिका की स्थिति?

क्या है अमेरिका की स्थिति?5 / 5

संयुक्त राज्य अमेरिका में लोग अक्सर और पर्सनल लाइफ को लेकर खुले विचारों वाले माने जाते हैं. लेकिन इसके बावजूद यह देश ज्यादा पार्टनर की सूची में शीर्ष 10 में नहीं आता है. रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका इस सूची में 12वें स्थान पर है, जहां एक व्यक्ति के जीवन काल में औसतन 10.7 पार्टनर होते हैं. इसका मतलब है कि अमेरिका में औसत संख्या कुछ पश्चिमी देशों के मुकाबले कम ही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन