Kal Ka Mausam: यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं; जानें अपने राज्य का मौसम

देश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग राहत की खबर लेकर आया है. मौसम विभाग ने 28 अप्रैल के लिए यूपी, बिहार, राजस्थान सहित 13 राज्यों के लिए बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 60-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.

weather.jpg (1)
1 / 11

विज्ञापन

13 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट

13 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट2 / 11

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 अप्रैल को देश के 13 राज्यों में बारिश-तूफान का कहर देखने को मिल सकता है. IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम में बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है.

विज्ञापन

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम3 / 11

दिल्ली में 28 अप्रैल से दोपहर के समय भीषण लू की चेतावनी है. इस दौरान 30 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. दिल्ली में 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. वहीं, आज दिल्ली में मौसम बदलने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में धूल भरी आंधी आ सकती है.

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम4 / 11

IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 28 अप्रैल से 2 मई तक बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. IMD के अनुसार, सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बुलंदशहर, बदायूं, ज्योतिबाफुले नगर, औरैया, आगरा, मथुरा, महामायानगर, जालौन, फिरोजाबाद, बलरामपुर, कानपुर और लखनऊ में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलने के आसार हैं. लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम5 / 11

बिहार में 28 अप्रैल को आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, श्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, सारण, सिवान, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और सीतामढ़ी में भारी बारिश की चेतावनी है. इस दौरान 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलने के आसार हैं. पटना में 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम6 / 11

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 28 अप्रैल को बारिश की चेतावनी जारी की गई है. IMD के अनुसार, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चंपावत और अल्मोड़ा में तेज बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, देहरादून में कल यानी 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम7 / 11

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल तक बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. IMD के अनुसार, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. मनाली में 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

राजस्थान में कल होगी बारिश?

राजस्थान में कल होगी बारिश? 8 / 11

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 28-29 अप्रैल को तेज बारिश और आंधी आने की संभावना है. IMD के अनुसार, बीकानेर, अजमेर, जोधपुर, झुंझुनू, अलवर, सीकर, चुरू और भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

विज्ञापन

पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम?

पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम?9 / 11

मौसम विभाग ने पंजाब में 28 अप्रैल को आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, अमृतसर, जालंधर, गुरदासपुर, बठिंडा, अमृतसर, पठानकोट लुधियाना और कपूरथला में बारिश होने की संभावना है.

जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम

जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम10 / 11

जम्मू-कश्मीर में 28 अप्रैल भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू, बांदीपोरा, कुलगाम, शोपियां, अनंतनाग, उधमपुर, राजौरी, किश्तवार और कठुआ में भारी बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम11 / 11

मध्य प्रदेश में 28-29 अप्रैल को बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, सागर, छिंदवाड़ा, भोपाल, इंदौर, रीवा, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंदसौर, नीमच और बालाघाट में बारिश होने की संभावना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन