Kal Ka Mausam: देश के इन राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, चलेंगी तेज हवाएं और बदलेगा मौसम

देश के लगभग सभी राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है. इस बीच मौसम विभाग लोगों के लिए राहत की खबर लेकर आया है. IMD ने देश के 15 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी और आंधी आएगी. इस लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है. पहाड़ी राज्यों में जाने वाले लोगों के लिए भी खास चेतावनी जारी की गई है. पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है.

weather.jpg_762ceb
1 / 11

विज्ञापन

देश के 15 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

देश के 15 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट2 / 11

मौसम विभाग के अनुसार, देश के 15 राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और केरल में मध्यम से बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

विज्ञापन

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम3 / 11

दिल्ली में 29 अप्रैल को भीषम गर्मी पड़ने के आसार हैं. अभी दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. 29 अप्रैल को भी दिन के समय तेज लू चलेगी. इस दौरान हवा की रफ्तार 15 से 20 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. दिल्ली में 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

यूपी में कैसा रहेगा मौसम4 / 11

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने 29 अप्रैल से 2 मई के बीच बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. IMD के अनुसार, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बलरामपुर, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. लखनऊ में 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में कैसा रहेगा मौसम5 / 11

मौसम विभाग के अनुसार, 29 अप्रैल को बिहार के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. IMD ने पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, सारण, गया, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम6 / 11

उत्तराखंड में 29 अप्रैल को आंधी बारिश की चेतावनी है. मौसम विभाग के अनुसार, नैनीताल, देहरादून, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ और चंपावत में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. वहीं, देहरादून में कल यानी 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम7 / 11

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 29-30 अप्रैल को बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. IMD के अनुसार, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, ऊना, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी है. मनाली में कल अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा.

पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम

पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम8 / 11

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में कल यानी 29 अप्रैल को तेज आंधी बारिश होने की संभावना है. IMD ने गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, अमृतसर, बठिंडा, मोगा, बटाला, मोहाली में मध्यम से भारी बारिश की प्रबल संभावना जताई है.

विज्ञापन

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम9 / 11

राजस्थान में 29-30 अप्रैल को बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान अजमेर, जोधपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनू, चुरू, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, सीकर में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. 29 अप्रैल को जयपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम10 / 11

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 29 अप्रैल से 3 मई तक तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. IMD के अनुसार, पन्ना, सिंगरौली, रीवा, सीधी, भोपाल, इंदौर और सागर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. भोपाल में कल यानी 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम

जम्मू कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम11 / 11

जम्मू-कश्मीर में 29 अप्रैल को तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. IMD के अनुसार, श्रीनगर, उधमपुर, राजौरी, कुलगाम, अनंतनाग, जम्मू, पुलवामा, किश्तनार, मुजफ्फराबाद, उधमपुर, बारामूला, पुंछ, कुपवाड़ा में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन