Kal Ka Mausam: गर्मी से मिलेगी राहत! देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अलर्ट

देश के कई राज्यों में लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं, लेकिन इस बीच मौसम विभाग आप लोगों के लिए एक राहत की खबर लेकर आया है. IMD के अनुसार, कल यानी 26 अप्रैल को उत्तर प्रदेश, बिहार सहित 17 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी. इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत में बिजली गिरने की भी आशंका है.

WEATHER.jpg_740635
1 / 13

विज्ञापन

देश के 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

देश के 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट2 / 13

मौसम विभाग ने 26 अप्रैल से 17 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. IMD के अनुसार, हरियाणा,राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान आंधी भी चल सकती है. https://x.com/Indiametdept/status/2047986905955102987?s=20

विज्ञापन

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम3 / 13

दिल्ली में कल यानी 26 अप्रैल को दिन के समय लोग तेज गर्मी से परेशान होने वाले हैं. लेकिन शाम में बादल छाए रहने की संभावना है. दोपहर के समय लू वाली हवा की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. दिल्ली में 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम4 / 13

उत्तर प्रदेश में 26 अप्रैल यानी की कल भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने वाला है. लेकिन 28 अप्रैल से 1 मई के बीच आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मोरादाबाद, बरेली, बदायूं, झांसी, संभल, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, कन्नौज, कुशीनगर में बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा 29 अप्रैल को कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, प्रतापगढ़, आजमगढ़ और देवरिया में बारिश हो सकती है. वहीं, लखनऊ में कल 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम5 / 13

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार का मौसम अब करवट लेने वाला है. बिहार में 26 से 28 अप्रैल के बीच आंधी तूफान और तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है. IMD के अनुसार, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर दरभंगा, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गया में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. पटना में कल अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

उत्तराखंड में कल होगी बारिश?

उत्तराखंड में कल होगी बारिश? 6 / 13

उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 28 अप्रैल के बीच बारिश हो सकती है. IMD ने चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. देहरादून में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम7 / 13

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 27 से 28 अप्रैल के बीच बारिश होने के आसार हैं. IMD ने पानीपत, सोनीपत, भिवानी, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी, पलवल में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है.

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम8 / 13

हिमाचल प्रदेश में 26 अप्रैल यानी कि कल बारिश होने की संभावना नहीं है लेकिन 28 से 30 अप्रैल के बीच आंधी बारिश की चेतावनी है. IMD ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, किन्नौर, मंडी में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. मनाली में कल अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम9 / 13

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. लेकिन मौसम विभाग राजस्थान के लोगों के लिए राहत की खबर लेकर आया है. राजस्थान में 27 से 29 अप्रैल के बीच बारिश होने की संभावना है. IMD ने जयपुर, दौसा, बीकानेर, चुरू, सीकर, अलवर, जैसलमेर, नागौर, झुंझुनू और भरतपुर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. 26 अप्रैल को जयपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम

पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम 10 / 13

पंजाब में 26 अप्रैल को मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा 27 अप्रैल से आंधी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें मनसा, बठिंडा, फाजिल्का, गुरदासपुर, पठानकोट शामिल हैं.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम11 / 13

मध्य प्रदेश में 27 से 29 अप्रैल के बीच आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, एमपी के शिवपुरी, विदिशा, भिंड, सागर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, बालाघाट में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. भोपाल में कल अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

असम में कल कैसा रहेगा मौसम

असम में कल कैसा रहेगा मौसम12 / 13

मौसम विभाग के अनुसार, असम में 26 अप्रैल को बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है. 26 अप्रैल को असम के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी आ सकती है, जिसमें तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, कोकराझार, गुवाहाटी, ग्वालपाड़ा और जोरहट शामिल हैं.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में कल कैसा रहेगा मौसम

पश्चिम बंगाल में कल कैसा रहेगा मौसम13 / 13

पश्चिम बंगाल में 26 अप्रैल को बारिश होने के आसार हैं. बंगाल के कई जिलों जैसे लिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, नादिया, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना में भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन