Kal Ka Mausam: गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड! देश के इन राज्यों में पारा होगा 'हाई'; जानिए अपने शहर का मौसम

उत्तर भारत में अब भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. कई राज्यों में तेज लू और धूप से लोग परेशान हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में लू चल रही है. IMD ने पूर्वोत्तर व पूर्वी भारत के 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. हालांकि उत्तर भारत में भी आने वाले दिनों में मौसम करवट ले सकता है. IMD के अनुसार, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश में 24 से 29 अप्रैल तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया है. वहीं, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी 24 से 29 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

24 april weather.jpg
1 / 9

विज्ञापन

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम2 / 9

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ रही है. दोपहर के समय ये हाल है कि लोगों के लिए बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा. जबकि 26 अप्रैल को आशंकि रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम3 / 9

उत्तर प्रदेश में भी इस समय भीषण गर्मी और लू का कहर देखने को मिल रहा है. IMD के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम मिला-जुला रहने वाला है. 24 से 27 अप्रैल के बीच पूर्वी हिस्सों में लू चलने की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी में भी गर्मी का असर और बढ़ेगा. मौसम विभाग ने 28-29 अप्रैल को कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौररान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में कैसा रहेगा मौसम4 / 9

बिहार के मैदानी इलाकों में 24 से 25 अप्रैल तक लू का असर देखने को मिलेगा. इसके बाद 25-26 अप्रैल से मौसम में बदलाव होगा और कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर जैसे जिलों में आंधी तूफान का असर दिख सकता है. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी होने की संभावना है.

विज्ञापन

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम5 / 9

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलने के आसार हैं. 25 से 29 अप्रैल तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, अल्मोडा और पिथौरागढ़ में मौसम बदल सकता है. पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, दिन का तापमान सामान्य रहेगा और रात के समय ठंड रहेगी.

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम6 / 9

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 24 से 29 अप्रैल के बीच लू का सबसे अधिक असर रहेगा. राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा और उदयपुर जिलों में भीषण गर्मी और रात के समय भी गर्मी की स्थिति बनी रहेगी.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम7 / 9

हिमाचल प्रदेश में 24 से 29 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. शिमला, मनाली, धर्मशाला, मंडी और कुल्लू जैसे जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है.

झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम8 / 9

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. राज्य में 26 से 29 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है. इस दौरान रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 26-27 अप्रैल को कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम

जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम9 / 9

जम्मू-कश्मीर में कल शुक्रवार, 24 अप्रैल को जम्मू में तेज गर्मी रहेगी. सुबह 31°C से दोपहर में 38-39°C तक तापमान जाएगा और मौसम साफ/आंशिक बादल रहेगा. वहीं, कश्मीर/श्रीनगर में अधिकतम 26°C और न्यूनतम 11°C के साथ सुबह मौसम ठीक रहेगा लेकिन दोपहर बाद गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश की 60% तक संभावना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन