Kal Ka Mausam: झुलसाती लू के बीच 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

उत्तर-पश्चिम भारत में जहां एक ओर अब भीषण गर्मी का प्रकोप पड़ना शुरू हो गया है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का कहर जारी है. मौसम विभाग ने अब तक 13 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50 से 70 किमी प्रति घटें की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

WEATHER 23 APRIL.jpg
1 / 11

विज्ञापन

किन-किन राज्यों में होगी बारिश?

किन-किन राज्यों में होगी बारिश?2 / 11

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 25 से 28 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा उत्तराखंड में 25 और 26 अप्रैल को छिटपुट से लेकर हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 25 से 28 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन

इन राज्यों में लू चलने की चेतावनी

इन राज्यों में लू चलने की चेतावनी3 / 11

मौसम विभाग के अनुसार, 4-5 दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में भीषण लू (हीटवेव) चलने की संभावना जताई गई है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. कई इलाकों में 24 से 26 अप्रैल के बीच लू का प्रकोप और तेज रहने की संभावना है.

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम4 / 11

IMD के अनुसार, दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है. अगले दो दिनों तक आसमान साफ रहेगा. वहीं, IMD के अनुसार, दिल्ली में 24 अप्रैल से लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. वहीं, 25 अप्रैल से बादल छाए रहेंगे और 28 अप्रैल तक मध्यम बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम5 / 11

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्से में झुलसाने वाली धूप और लू का कहर जारी रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 26 अप्रैल तक पश्चिमी में भीषण लू का कहर देखने को मिल सकता है. राज्य में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सका है. वहीं लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा और मेरठ में भी गर्म हवाएं चलेंगी.

कैसा रहेगा बिहार में कल का मौसम

कैसा रहेगा बिहार में कल का मौसम6 / 11

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के अधिकतर जिलों में 22 से 23 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है. हालांकि इसके बाद दो-तीन दिनों तक आंधी, बारिश, और बिजली का दौर जारी रहेगा. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं. आंधी-तूफान के कारण बिहार में गर्मी का असर कुछ हद तक कम हो सकता है. वहीं, राजधानी पटना में कल का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

विज्ञापन

उत्तराखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

उत्तराखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम7 / 11

IMD के अनुसार, उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से बदलेगा. मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है. जबकि पहाड़ी इलाकों में मौसम अभी भी सुहाना है. इस बीच बुधवार से केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हो गई है. गुरुवार को केदारनाथ का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. इसके अलावा, IMD ने 25 से 26 अप्रैल को राज्य में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रप्रयाग में भी बौछारों की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम8 / 11

हिमाचल प्रदेश में 25 से 28 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. पहाड़ी इलाकों में अगले 48 घंटों में मौसम बदलने की संभावना है.

विज्ञापन

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम9 / 11

राजस्थान में 24 से 26 अप्रैल तक भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर और अजमेर में दिन के समय बहुत ज्यादा गर्मी होगी.

मुंबई में होगी बारिश

मुंबई में होगी बारिश10 / 11

दक्षिण भारत में 23 और 24 अप्रैल से एक नया मौसमी तंत्र सक्रिय होगा, जिसका असर कई राज्यों में पड़ेगा और मौसमी गतिविधियां होंगी. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव के बीच गुरुवार से मौसम बदलेगा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु के कोस्टल एरिया में तूफानी हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी. आईएमडी ने लोगों को खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली और आंधी-तूफान से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. उधर, पश्चिमी घाट के दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात के दक्षिणी पूर्वी जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है. इस दौरान मुंबई में भी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.

विज्ञापन

कब आएगा मानसून?

कब आएगा मानसून?11 / 11

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्री मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है. हालांकि, जून महीने के दौरान मानसून एंट्री दे सकता है, लेकिन गति थोड़ी धीमी रहेगी और अत्यधिक बारिश की संभावना नहीं है. माना जा रहा है कि जून में उत्तर पश्चिम भारत में भीषण लू और गर्म हवाएं चलेंगी, लेकिन दक्षिण और पूर्वोत्तर में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से तीव्र मानसून के आगे बढ़ने के आसार होंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन