Kal Ka Mausam: 24 घंटे में 11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट; चलेगी 70 की स्पीड से हवाए

देश में एक बार फिर से तूफानी बारिश और आंधी दस्तक देने वाली है. उत्तर भारत सहित अन्य इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा सहित 11 राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी.

WEATHER (1).jpg
1 / 13

विज्ञापन

देश के 11 राज्यों में होगी बारिश

देश के 11 राज्यों में होगी बारिश2 / 13

IMD ने अगले 24 घंटे में लद्दाख, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में मध्यम से भारी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, 17 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में जोरदार बारिश का अलर्ट है.

विज्ञापन

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम3 / 13

दिल्ली में 15 अप्रैल यानी कि कल मौसम सामान्य रहेगा लेकिन 17 अप्रैव से मौसम बदलेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं, पूर्वी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. दिल्ली में कल यानी 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम4 / 13

उत्तर प्रदेश में कल यानी 15 अप्रैल को बारिश होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज गर्मी पड़ेगी. साथ ही कई जिलों में तापमान बढ़ने वाला है. जिसमें मेरठ, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, गाजियाबाद, सहारनपुर, हापुड़, हाथरस, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया और झांसी शामिल हैं. लखनऊ में 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम5 / 13

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 15 अप्रैल को बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. बल्कि हरियाणा में तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं. गुरुग्राम, सोनीपत, भिवानी, हिसार, पंचकुला, कैथल, करनाल और रोहतक में भीषण गर्मी दस्तक देगी.

बिहार में कल होगी बारिश?

बिहार में कल होगी बारिश?6 / 13

बिहार में 15 अप्रैल को बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. IMD के अनुसार, बिहार में कल से 15 से ज्यादा जिलों में लू चलने वाली हवा चलेगी. बिहार के गया, जहानाबाद, पटना, भोजपुर, बक्सर, सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया और भागलपुर में भीषण गर्मी पड़ने वाली है.

विज्ञापन

उत्तराखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा7 / 13

उत्तराखंड में 17 अप्रैल से एक बार फिर से बारिश और आंधी का सिलसिला शुरू होने वाला है. वहीं, उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तर काशी, रुड़की और अल्मोड़ा में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. देहरादून में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा8 / 13

हिमाचल प्रदेश में 17 अप्रैल से बारिश होने की चेतावनी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 17 अप्रैल को कुल्लू, मंडी,कांगड़ा, सोलन, हमीरपुर, लाहौल और स्पीति में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे. वहीं, मनाली में कल यानी 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा.

विज्ञापन

पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा

पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा9 / 13

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में 17 अप्रैल को बारिश की चेतावनी है. पंजाब के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर,तरन तारन, फरीदकोट, मुक्तसर, अबोहर, बठिंडा और फाजिल्का शामिल हैं. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है.

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा10 / 13

जम्मू-कश्मीर में कल यानी 15 अप्रैल को आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जम्मू-कश्मीर के जिन जिलों में बारिश की प्रबल संभावना है उनमें श्रीनगर, मुजफ्फराबाद, बारामूला, गांदरबल, पुलवामा और उधमपुर शामिल हैं. बारिश के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी आएगी.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा11 / 13

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 14 अप्रैल को बारिश का किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. लेकिन राज्य में प्रचंड गर्मी का कहर देखने को मिलेगा. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम, छतरपुर, मंडला, भोपाल, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, मुरैना, दमोह, पन्ना नीमच, भिंड और कटनी में बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा12 / 13

राजस्थान में 14 से 16 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट नहीं है. हालांकि, अब गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा. राजस्थान के अजमेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, डुंगरपुर, सीकर, झालवाड़, जोधपुर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर, नागौर और बीकानेर में भीषण गर्मी पड़ने वाली है. जयपुर में 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

असम में कल मौसम कैसा रहेगा

असम में कल मौसम कैसा रहेगा13 / 13

आईएमडी के मुताबिक असमें में 15 अप्रैल को तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. असम के जिन जिलों में बारिश की प्रबल संभावना है उनमें गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, धेमाजी, कछार,जोरहाट, कोकराझार शामिल हैं. इस बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन