Kal Ka Mausam: 9 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, चलेगी आंधी; IMD ने जारी किया अलर्ट

देश में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर से बारिश और तूफान दस्तक देने वाले हैं. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल सहित 9 राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है.

weather.jpg_5d8330
1 / 11

विज्ञापन

देश के 9 राज्यों में होगी भारी बारिश

देश के 9 राज्यों में होगी भारी बारिश2 / 11

मौसम विभाग के अनुसार, 14 अप्रैल को असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, कर्नाटक, त्रिपुरा और केरल में आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान तेज हवा के झोंके भी चलेंगे. बारिश के दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात से नुकसान की भी आशंका है. किसानों को मौसम का ध्यान रखकर खेत में जाने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम3 / 11

दिल्ली में 14 अप्रैल को बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार, 14 अप्रैल से दिल्ली के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी जाएगी. दोपहर में लू वाली हवा चलेगी. दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम

यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम4 / 11

उत्तर प्रदेश में कल यानी 14 अप्रैल को बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. आईएमडी के अनुसार, यूपी में अब पारा चढ़ने वाला है और गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा. इसके साथ ही लू वाली हवा अब लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगी. यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, गाजियाबाद, सहारनपुर, शामली, बागपत, हापुड़, बिजनौर, बरेली, आगरा, मथुरा, हाथरस, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया और मिर्जापुर में कल से भीषण गर्मी पड़ने वाली है. लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

बिहार में कैसा रहेगा कल मौसम

बिहार में कैसा रहेगा कल मौसम5 / 11

बिहार में 14 अप्रैल को बारिश होने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. लेकिन अब लू वाली हवा लोगों की टेंशन बढ़ाने वाली है. वहीं, बिहार के जिन जिलों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है उनमें गया, पटना, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, भागलपुर और लखीसराय शामिल हैं.

उत्तराखंड में कल होगी बारिश?

उत्तराखंड में कल होगी बारिश?6 / 11

उत्तराखंड में 17 अप्रैल को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, उत्तर काशी, देहरादून, ऋषिकेश, रुड़की, नैनीताल, अल्मोड़ा और चमोली में बारिश होने की संभावना है. देहरादून में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम7 / 11

हरियाणा में 14 अप्रैल को बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है लेकिन अब भीषण गर्मी से हालत खराब होने वाली है. हरियाणा के जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है उनमें गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, पंचकुला, भिवानी, हिसार, कैथल, करनाल, फतेहाबाद और रोहतक शामिल हैं. वहीं, चंडीगढ़ में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?8 / 11

मौसम विभाग के मुताबिक 17 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी,लाहौल और स्पीति में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 30 से 40 की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे. वहीं, मनाली में कल यानी 14 अप्रैल को अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?9 / 11

राजस्थान में 14-15 अप्रैल को बारिश बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, अब राजस्थान में गर्मी का भीषण प्रकोप देखने को मिलेगा. राजस्थान के जिन जिलों में खतरनाक गर्मी पड़ने वाली है उनमें जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, सीकर, डुंगरपुर, झालवाड़, जोधपुर, कोटा, नागौर, उदयपुर, भरतपुर, सिरोही और प्रतापगढ़ शामिल हैं. जयपुर में कल यानी 14 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम10 / 11

मध्य प्रदेश में 14 अप्रैल को बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. लेकिन राज्य में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा. मध्य प्रदेश के जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है उनमें रतलाम, नर्मदापुरम, खजुराहो, खरगोन, मंडला, जबलपुर,मुरैना, दमोह, नीमच, भिंड, कटनी शामिल हैं.

विज्ञापन

असम में कल कैसा रहेगा मौसम

असम में कल कैसा रहेगा मौसम11 / 11

असमें में 14 अप्रैल को तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. असम के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है उनमें तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, शिवसागर, धेमाजी, कछार,जोरहाट, कोकराझार और दीमा हसाओ शामिल हैं. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन