ईरान में पानी महंगा या तेल? ऑयल भंडार वाले इस मुस्लिम देश में कितने रुपये लीटर है पेट्रोल

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण पूरी दुनिया में एसपीजी, पेट्रोल की किल्लत सामने आई है. कमी के कारण इनकी कीमतों में भी भारी उछाल आया है. जिसका असर दुनिया के कई देशों पर साफ दिखाई दे रहा है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के कारण आम जनता पर इसका असर पड़ रहा है. वहीं, भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है.

petrol price hike in pakistan (1)
1 / 7

विज्ञापन

पाकिस्तान में 42.7 फीसदी बढ़े पेट्रोल के दाम

पाकिस्तान में 42.7 फीसदी बढ़े पेट्रोल के दाम2 / 7

खबरों के अनुसार, पाकिस्तान में डीजल की कीमत में करीब 54.9 फीसदी का इजाफा किया गया है. जिसके बाद इसकी कीमत 520.35 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है. वहीं, पेट्रोल की कीमत में भी 42.7 फीसदी का इजाफा किया गया है. जिसके बाद इसकी कीमत 458.40 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है. इससे आम लोगों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा के खर्चों पर सीधा असर पड़ रहा है.

विज्ञापन

हॉन्ग-कॉन्ग में पेट्रोल है सबसे ज्यादा महंगा

हॉन्ग-कॉन्ग में पेट्रोल है सबसे ज्यादा महंगा3 / 7

अगर दुनिया में इस समय सबसे महंगे पेट्रोल की बात करें तो इस लिस्ट में हॉन्ग-कॉन्ग सबसे ऊपर आएगा. यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 4.1 डॉलर है जो दुनिया में सबसे ज्यादा मानी जा रही है. बता दें कि हॉन्ग-कॉन्ग खुद अपनी जरूरत का लगभग 80 फीसदी तेल चीन से आयात करता है और चीन में पेट्रोल की कीमत इससे काफी कम है, जिस वह से हॉन्ग-कॉन्ग के लोग पेट्रोल भरवाने के लिए चीन का रूख करते हैं. हॉन्ग-कॉन्ग में पेट्रोल की कीमतें इतनी ज्यादा है जिसके कारण यहां के बहुत कम लोगों के पास ही निजी कार है.

कौन सा देश है दूसरे नंबर पर?

कौन सा देश है दूसरे नंबर पर?4 / 7

इस लिस्ट में हॉन्ग-कॉन्ग के बाद दूसरे नंबर पर है Malawi, जहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 2.86 डॉलर है. इसके बाद आता है Netherlands जहां पेट्रोल की कीमत है (2.74 डॉलर), Denmark (2.66 डॉलर), Singapore (2.55 डॉलर) और Germany (2.42 डॉलर) जैसे देश शामिल हैं. इसके अलावा Liechtenstein, Albania, Greece और Norway में भी पेट्रोल काफी महंगा है.

विज्ञापन

भारत में कितने रुपये लीटर है पेट्रोल

भारत में कितने रुपये लीटर है पेट्रोल5 / 7

भारत की बात करें तो राजधानी New Delhi में पेट्रोल की कीमत करीब 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर के आस-पास है. हालांकि, अन्य कई देशों के मुकाबले भारत में कीमत अभी भी मध्यम स्तर पर हैं.

कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल

कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल6 / 7

सबसे सस्ते पेट्रोल वाले देशों में सबसे ऊपर आता है ईरान. ईरान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत सिर्फ 0.029 डॉलर (2.69 Indian Rupee) है. ईरान दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों में से एक है. इसलिए भी यहां पर पेट्रोल के दाम बेहद सस्ते हैं. वहीं, ईरान में पानी के दाम पेट्रोल से ज्यादा हैं. ईरान में एक लीटर बोतल-बंद पानी की कीमत आमतौर पर लगभग 0.39 डॉलर होती है; कई इलाकों में इसकी कीमत आम तौर पर 0.25 डॉलर से भी कम होती है. ईरान के बाद लिस्ट में वेनेजुएला का नाम शामिल है. जहां पेट्रोल की कीमत मात्र 0.035 डॉलर प्रति लीटर है. यह देश दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडारों में से एक है. इसके अलावा Libya, Angola, Egypt और Algeria जैसे देशों में भी पेट्रोल की कीमत काफी कम है.

विज्ञापन

नहीं रूका युद्ध तो और ज्यादा बढ़ेंगे दाम

नहीं रूका युद्ध तो और ज्यादा बढ़ेंगे दाम7 / 7

कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी ने दुनिया भर में ईंधन के दाम में इजाफा किया है. जहां एक ओर दुनिया के कई देशों में लोग महंगे पेट्रोल-डीजल से परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर तेल उत्पादक देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी भी बहुत कम है. वहीं, आने वाले कुछ समय में अगर अंतरराष्ट्रीय हालात नहीं सुधरे तो पेट्रोल-डीजल के दाम और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन