8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से सैनिकों की कितनी बढ़ेगी सैलरी!
8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स के वेतन, भत्तों और पेंशन में बड़ा बदलाव लाएंगी. यह आयोग केंद्रीय कर्मचारियों और रक्षा बलों के लिए वेतन संरचना की समीक्षा कर रहा है और रिपोर्ट्स के मुताबिक सैनिकों की न्यूनतम बेसिक पे में 25-35% तक की बढ़ोतरी हो सकती है. यह संभावित बढ़ोतरी सेना, नौसेना और वायुसेना के सभी रैंकों पर लागू हो सकती है.

सेना, नौसेना और वायुसेना के सभी रैंकों पर लागू
2 / 5यह संभावित बढ़ोतरी सेना, नौसेना और वायुसेना के सभी रैंकों पर लागू हो सकती है. खासकर जवान स्तर के कर्मचारियों को इसका अधिक लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. महंगाई और बढ़ती सेवा चुनौतियों को देखते हुए इस वेतन आयोग को कर्मचारियों के लिए अहम माना जा रहा है.
दस साल का चक्र पूरा होने पर नया आयोग लागू
3 / 5गौरतलब है कि सातवें वेतन आयोग के बाद दस साल का चक्र पूरा होने पर नया आयोग लागू किया जाता है. इसी क्रम में आठवें वेतन आयोग का गठन किया गया है, जो वेतन संरचना, भत्तों और पेंशन से जुड़े कई पहलुओं पर विचार कर रहा है.
सभी आंकड़े रिपोर्ट्स और अनुमानों पर आधारित
4 / 5हालांकि अभी तक सामने आए सभी आंकड़े रिपोर्ट्स और अनुमानों पर आधारित हैं. अंतिम फैसला आयोग की सिफारिशों और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा. बताया जा रहा है कि आयोग अपनी रिपोर्ट लगभग 18 महीनों में सौंप सकता है.
1 जनवरी 2026 से बकाया एरियर मिल सकता है
5 / 5इस वेतन आयोग की प्रभावी तारीख 1 जनवरी 2026 मानी जा रही है. यदि इसे इसी तारीख से लागू किया जाता है तो कर्मचारियों को बकाया एरियर भी मिल सकता है. फिलहाल आयोग परामर्श चरण में है और कर्मचारियों व यूनियनों से सुझाव मांगे जा रहे हैं.
