अप्रैल में ठंड आपके लिए अच्छी या बड़ी आफत की दस्तक? जानिए- क्या होगा इस सुहाने मौसम का असर

अप्रैल के महीने में आमतौर पर लू और तपती धूप होती है. लेकिन इस बार 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. अचानक आई इस ठंडक और बारिश ने जहां एक तरफ झुलसाने वाली गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ खेती के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. कटी हुई फसलें और पक कर तैयार गेहूं के लिए यह मौसम किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है. आज हम जानेंगे कि अप्रैल के ठंडे मौसम का क्या होगा असर?

April Weather Front
1 / 9

अप्रैल के महीने में आमतौर पर लू और तपती धूप होती है. लेकिन इस बार 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. अचानक आई इस ठंडक और बारिश ने जहां एक तरफ झुलसाने वाली गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ खेती के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. कटी हुई फसलें और पक कर तैयार गेहूं के लिए यह मौसम किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है. आज हम जानेंगे कि अप्रैल के ठंडे मौसम का क्या होगा असर? (AI Image)

विज्ञापन

गर्मी से बड़ी राहत

गर्मी से बड़ी राहत2 / 9

अप्रैल की शुरुआत में ही तापमान 40 डिग्री पार करने लगता है, लेकिन अचानक हुई बारिश ने पारा गिरा दिया है. लोगों को लू और हीटवेव से बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

किसानों की मेहनत पर पानी

किसानों की मेहनत पर पानी3 / 9

अप्रैल रबी की फसल (गेहूं, सरसों, चना) की कटाई का समय है. बेमौसम बारिश से खेतों में कटी हुई फसल भीग रही है, जिससे दानों के काले पड़ने और सड़ने का खतरा बढ़ गया है.

बिजली की बचत

बिजली की बचत4 / 9

मौसम ठंडा होने से एसी और कूलर की मांग में अचानक गिरावट आई है. इससे बिजली ग्रिड पर दबाव कम हुआ है और बिजली कटौती की समस्या से भी कुछ हद तक निजात मिली है.

विज्ञापन

ओलों का कहर

ओलों का कहर5 / 9

ठंडी हवाओं के साथ गिरने वाले ओले 'आम', 'लीची' जैसे फल और सब्जियों की पैदावार को भारी नुकसान पहुंचाते हैं. छोटे फल टूटकर गिर जाते हैं.

बीमारियों का खतरा

बीमारियों का खतरा6 / 9

तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. दिन में गर्मी और रात में अचानक हुई ठंडक से वायरल बुखार, खांसी और सर्दी-जुकाम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.

विज्ञापन

मंडी में अनाज की बर्बादी

मंडी में अनाज की बर्बादी7 / 9

मंडियों में स्टोरेज की कमी की वजह से भारी मात्रा में अनाज खुले में रखा होता है. अचानक आई बारिश इस अनाज को खराब कर देती है, जिससे बाजार में सप्लाई और कीमतों पर असर पड़ता है.

गर्मी की दस्तक देरी से

गर्मी की दस्तक देरी से8 / 9

अप्रैल के महीने में इस खुशनुमा मौसम की वजह से गर्मी की दस्तक में देरी होगी. आमतौर पर इस महीने में भीषण गर्मी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार मौसम बहुत खुशनुमा बना हुआ है.

विज्ञापन

आखिर क्यों हो रही अप्रैल में बारिश

आखिर क्यों हो रही अप्रैल में बारिश9 / 9

मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल महीने में बारिश के पीछे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होना वजह है. कैस्पियन या भूमध्य सागर में बनने वाले तूफानों को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कहा जाता है. इनकी वजह से उत्तर पश्चिम से ठंडी हवा चलती है, जिससे उत्तर पश्चिमी इलाकों में बिना मौसम बारिश होती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन