Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किए अलर्ट

मई के महीने में जहां लोग भीषण गर्मी और लू से परेशान रहते हैं वहीं इस समय कुछ राज्यों में इस साल मौसम बदला हुआ है. उत्तर प्रदेश, हिमाचल और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में बारिश हो रही है जिससे मौसम सुहावना है. IMD के अनुसार, 10 से 13 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है, इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

WEATHER .jpg
1 / 9

विज्ञापन

कई राज्यों में आंधी तूफान का अलर्ट

कई राज्यों में आंधी तूफान का अलर्ट2 / 9

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में 11 से 13 मई के दौरान बारिश और तेज हवाओं का नया दौर शुरू हो सकता है. बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. पूर्वोत्तर राज्यों में भी कई जगह भारी बारिश का अनुमान है. IMD के अनुसार, दक्षिण भारत में भी मौसम सक्रिय बना हुआ है. केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 6-7 दिनों तक कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज तूफानी हवाएं चल सकती है. वहीं पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में 9 से 13 मई के दौरान लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम3 / 9

दिल्ली में अब अगले कुछ दिन लोगों को गर्मी का एहसास होगा. तापमान बढ़ेगा और 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है. 12 मई से एक बार फिर तापमान में कमी आएगी. हालांकि मौसम विभाग ने अभी बारिश की संभावना व्यक्त नहीं की है. IMD के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा. 9 से 13 मई तक अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 25 डिग्री रह सकता है.

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम4 / 9

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 8 से 13 मई के दौरान आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. यह बदलाव नए पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से आएगा. IMD के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, आगरा और बरेली में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

बिहार में कैसा रहेगा आज मौसम

बिहार में कैसा रहेगा आज मौसम5 / 9

बिहार में 8 से 11 मई के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान गरज चमक के साथ तेज हवाओं का भी दौर शुरू होगा. पटना सहित कई जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना है. IMD के अनुसार, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा और बेगूसराय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. राज्य में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उमस बढ़ सकती है. कुछ इलाकों में अचानक तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका है.

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम6 / 9

राजस्थान में इन दिनों मौसम दो तरह का रहेगा. पूर्वी राजस्थान में बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 9 से 13 मई तक लू का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर और अजमेर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर में तापमान तेजी से बढ़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं.

विज्ञापन

उत्तराखंड में आंधी-बारिश के आसार

उत्तराखंड में आंधी-बारिश के आसार 7 / 9

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम में खास बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने आज कई इलाकों में आंधी बारिश की संभावना जताई है. देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चमोली में हल्की बारिश और बिजली चमकने का अनुमान है. पहाड़ी इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है. 11 से 13 मई के बीच फिर बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम8 / 9

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 11 से 13 मई के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो सका है. शिमला, मनाली, धर्मशाला, मंडी, कुल्लू और चंबा में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है.

विज्ञापन

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम9 / 9

मौसम विभाग ने झारखंड में 11 और 12 मई को तेज हवाओं के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है. ची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग और दुमका में मौसम बदल सकता है. 9 और 10 मई को कुछ इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन