
1 / 5
मुकेश अंबानी ने 2026 की शुरुआत भगवान के चरणों में झुककर की. रिलायंस के चेयरमैन अपने बेटे अनंत के साथ गुजरात के धार्मिक सफर पर हैं और रविवार को बोटाद के प्रसिद्ध श्री कष्टभंजन देव हनुमानजी मंदिर पहुंचे.

2 / 5
यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद अंबानी ने मंदिर ट्रस्ट को 5 करोड़ रुपये का मोटा दान दे दिया. ये रकम मंदिर के विकास और भक्तों की सुविधाओं पर खर्च होगी. अंबानी परिवार की भक्ति जगजाहिर है, वे हर अहम मौके पर मंदिरों के दर्शन के लिए पहुंचते ही हैं.

3 / 5
सोमनाथ से कष्टभंजन तक: साल की शुरुआत में अंबानी परिवार का ये दौरा खास है. 2 जनवरी को मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और अनंत ने प्रभास पाटन के सोमनाथ महादेव ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए. वहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा की. ये उनकी सालाना परंपरा बन चुकी है.

4 / 5
सोमनाथ दर्शन के ठीक बाद वे सीधे सारंगपुर हनुमानजी के दरबार में हाजिर हो गए. कष्टभंजन देव को संकट हरने वाले माने जाते हैं, और अंबानी परिवार की आस्था इसी में गहरी है. इस भक्ति मार्ग ने उनके नए साल को आध्यात्मिक रंग दे दिया.

5 / 5
अंबानी परिवार ने किया दान का ऐलान: मंदिर में दर्शन के बाद मुकेश अंबानी ने दिल खोलकर दान का ऐलान किया. 5 करोड़ रुपये मंदिर प्रशासन को सौंपे जाने हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधाएं लाएंगे. ये सिर्फ आस्था नहीं, सामाजिक योगदान का भी प्रतीक है.