
1 / 6
ईरान इजरायल जंग के बीच मध्य पूर्व में टेंशन बढ़ा हुआ है. कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गई है. 28 फरवरी को इजरायल ने ईरान पर हमला किया, जिसके जवाब में ईरान ने मध्य पूर्व में स्थित अमेरिकी हवाई हमले को निशाना बनाया. अब जंग के बीच अहम मुकाबला रद्द करने की घोषणा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने की है.

2 / 6
इजरायल-ईरान जंग के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान शाहीन और इंग्लैंड लायंस के बीच होने वाला दूसरा मुकाबला रद्द करने की जानकरी दी.

3 / 6
इन दिनों यूएई में पाकिस्तान शाहीन और इंग्लैंड लायंस के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसका दूसरा मुकाबला 1 मार्च को अबु धाबी में खेला जाना था.

4 / 6
लेकिन जंग के बीच मुकाबला रद्द कर दिया गया है. अबू धाबी में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की सलाह के बाद यह निर्णय लिया गया है . अभ्यास सत्र भी नहीं होगा और टीम को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है.

5 / 6
इससे पहले पाकिस्तान शाहीन और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले गए पहले मुकाबले को इंग्लैंड लायंस ने 9 विकेट से जीता था. वह सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है.

6 / 6
तीसरा वनडे मैच 4 मार्च को खेला जाएगा. फैंस की निगाहें अब इस मुकाबले पर टिकी हुई हैं.