
1 / 10
मार्च का महीना फिल्म लवर्स के लिए काफी खास होने वाला है. इस महीने में 3 या 4 नहीं बल्कि 9 फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. मार्च के महीने में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से लेकर 'टॉक्सिक' जैसी बड़ी फिल्में भी रिलीज होने वाली है. हम आपको इस स्टोरी में इन 9 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो रिलीज होने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

2 / 10
लिस्ट में पहले नंबर पर 'ना जाने कौन आ गया' फिल्म का नाम आता है. इस मूवी में आपको नफरत, प्यार और धोखा सब कुछ देखने को मिलने वाला है. इस फिल्म में जतिन सरना, प्रणय पचौरी और मधुरिमा रॉय अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. (Photo: IMDb)

3 / 10
दूसरे नंबर पर 'चरक फेयर ऑफ फेथ' फिल्म का नाम मौजूद है. यह एक सोशल ड्रामा थ्रिलर फिल्म है. इस मूवी में अंजलि पाटिल शशि भूषण साहिदुर रहमान जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन शीलादित्य मौलिक ने किया है. यह फिल्म 6 मार्च को थिएटर में रिलीज की जाएगी. (Photo: IMDb)

4 / 10
तीसरे नंबर पर अरुण कुमार की प्रोड्यूस फिल्म 'किस्सा कोर्ट कचहरी का' शामिल है. यह एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म का डायरेक्शन रजनीश जैसवाल ने किया है. 13 मार्च को यह फिल्म सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है. (Photo: IMDb)

5 / 10
चौथे स्थान पर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का नाम आता है. इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है. फिल्म 'धुरंधर' को लोगों ने खूब पसंद किया था. इस मूवी में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन नजर आए है. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. (Photo: IMDb)

6 / 10
5वें नंबर पर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का नाम आता है. दरअसल, 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' को लेकर काफी बज देखने को मिल रहा है. दोनों ही फिल्में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. बता दें कि 'टॉक्सिक' फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. (Photo: IMDb)

7 / 10
6वें स्थान पर 'माईसा' फिल्म का नाम मौजूद है, जिसे रवींद्र पुले ने डायरेक्ट किया है. इस मूवी को पैन इंडिया फिल्म के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है. आपको बता दें कि यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब यह फिल्म 20 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. (Photo: IMDb)

8 / 10
7वें स्थान पर 'रोज़ी: द सैफ्रॉन चैप्टर' फिल्म का नाम आता है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है. इस मूवी में पलक तिवारी और मल्लिका शेरावत नजर आने वाली है. यह एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है. ये 26 मार्च को थिएटर में रिलीज होने वाली है. (Photo: IMDb)

9 / 10
8वें नंबर पर 'हॉपर्स' का नाम शामिल है यह एक एनिमेटेड साइंस फिक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है, जो 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस एनिमेटेड फिल्म को डेनियल चोंग ने डायरेक्ट किया है. (Photo: IMDb)

10 / 10
लिस्ट में आखिरी नाम 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' का आता है. यह एक साइंस फिक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसे फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 20 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. (Photo: IMDb)