
1 / 7
Manish Malhotra: रंगों का त्योहार होली हर किसी को फेवरेट होता है. बॉलीवुड में भी इस त्योहार की खूब रौनक देखने को मिलती है. मनीष मल्होत्रा ने इस बार कई साल बाद जमकर होली खेली है, जिसकी उन्होंने फोटोज भी शेयर की हैं.

2 / 7
जावेद अख्तर और शबाना आजमी हर साल होली पर शानदार पार्टी का आयोजन करते हैं. इस साल भी उन्होंने होली की पार्टी रखी, जिसमें कई सेलेब्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

3 / 7
शबाना आजमी और जावेद अख्तर की होली पार्टी में मनीष मल्होत्रा भी पहुंचे थे. मनीष ने कई साल बाद जमकर होली खेली और उन्होंने पोस्ट शेयर कर दिल छूने वाली बात भी कही है.

4 / 7
मशहूर फैशन डिजाइनर और अब प्रोड्यूसर बन चुके मनीष मल्होत्रा ने मंगलवार यानी 3 मार्च को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने होली सेलिब्रेशन की रंग-बिरंगी फोटोज साझा की हैं.

5 / 7
इस पोस्ट के जरिए मनीष ने बताया कि कई सालों बाद होली खेलकर उन्हें बहुत अच्छा फील हो रहा है. इसके अलावा कई साल बाद होली पार्टी में उनकी उर्मिला मातोंडकर से भी मुलाकात हुई है.

6 / 7
मनीष ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि सभी को होली की शुभकामनाएं. आज की सालों बाद होली खेली है, मेरी सबसे फेवरेट शबाना आजमी जी के प्यार की खातिर. मेरी सबसे प्यारी खूबसूरत उर्मिला मातोंडकर के साथ यहां पर आना हुआ. हम दोनों 90 के दशक के बाद होली पर शायद एक साथ मौजूद हैं. इस मौके पर ढेर सारी सेल्फी और साथ ही लजीज खाने का स्वाद लिया.

7 / 7
मनीष मल्होत्रा की बात करें तो इंडस्ट्री में उनकी अपनी एक खास जगह है. मनीष का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.