
1 / 9
Rajendra Krishan Songs: गीतकार राजेंद्र कृष्णन ने 'मेरे सामने वाली खिड़की में' और 'तुम्हीं मेरे मंदिर' जैसे गाने लिखे. ऐसे बोल लिखने वाले राजेश ने एक बार अपनी पत्नी को नहाते हुए देखकर खूबसूरत गाना लिखा, जो कि साल 1964 का सबसे हिट गाना माना जाता है.

2 / 9
फिल्मी दुनिया के पुराने किस्से बड़े रोचक होते हैं. उन्हीं किस्सों में से एक गीतकार राजेंद्र कृष्णन का किस्सा है, जब उन्हें अपनी फिल्म शहनाई (1964) के लिए गाना लिखने का काम सौंपा गया था. लेकिन 'मेरे सामने वाली खिड़की में' और 'तुम्हीं मेरे मंदिर' जैसे गाने लिखने वाले राजेंद्र को इस बार मुश्किल हो रही थी. (Credit- Pinterest)

3 / 9
दरअसल, पहले जमाने में धुन को पहले तैयार किया जाता था, जिसके हिसाब से बोल लिखने होते थे. गीतकारों और लेखकों को फिल्म की डिमांड बताई जाती थी, और गाने बनाए जाते हैं. 1964 की फिल्म शहनाई के लिए भी कुछ ऐसा ही किया गया.(Credit- Pinterest)

4 / 9
गीतकार राजेंद्र ने इससे पहले 'तुम्हीं मेरे मंदिर' जैसे कई हिट गाने जनता को दिए थे, जिसकी वजह से गीत लिखने का काम उन्हें सौंपा गया. बता दें, राजेंद्र को इस धुन के लिए गीत के सही बोल नहीं मिल पा रहे थे. वे अक्सर अपने बिस्तर के सिरहाने बैठकर गीत के शब्द लिखा करते थे. (Credit- Pinterest)

5 / 9
इस गाने को लिखने के लिए भी राजेंद्र अपने बिस्तर पर बैठकर बड़े ध्यान में थे. उतनी देर में उनकी पत्नी बाथरूम से नहाकर निकली. उनके बाल गीले थे, जिसे वे अटखेलियां करते हुए राजेंद्र पर छिड़कने लगीं. बाल की बूंद पन्ने पर गिरी और राजेंद्र का दिमाग चमका. (Credit- Pinterest)

6 / 9
राजेंद्र अपनी पत्नी को नहाते हुए और उनके हुस्त की खूबसूरती देखकर मंत्रमुग्ध हो गए और उनके दिमाग में गीत के बोल फूंट पड़े. उन्होंने लिखा कि "न झटको जुल्फ से पानी, ये मोती टूट जाएंगे, दिल के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे..." (Credit- Pinterest)

7 / 9
फिल्म में बारिश का सीन था, जहां हीरोइन बाल झटकती है और हीरो रोमांटिक अंदाज में मना करता है. रफी साहब की आवाज ने गाने को और भी जादुई बना दिया. यह गाना साल 1964 का सबसे बड़ा हिट साबित हुआ. लोग आज भी इसे सुनते हैं और पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं.(Credit- Pinterest)

8 / 9
यह गाना फिल्म शहनाई (1964) में आया. फिल्म में मुख्य कलाकार थे बिस्वजीत और राजश्री. इस गीत को संगीत रवी ने दिया और मोहम्मद रफी ने गाया. राजेंद्र का यह गाना भी उनके अन्य गानों की तरह खूब फेसम हुआ. हर किसी की जुबान पर यही गाना गुनगुना रहा था. (Credit- Pinterest)

9 / 9
राजेंद्र कृष्णन बहुत अमीर गीतकार थे. उन्होंने लॉटरी जीतकर भी नाम कमाया था. लेकिन उनकी असली पहचान उनके दिल को छूने वाले गीत थे यह घटना बताती है कि जिंदगी की छोटी-छोटी बातों से भी बड़े गाने बन सकते हैं. पत्नी के गीले बालों ने एक रोमांटिक गजल जैसा गाना जन्म दिया, जो आज भी हर प्रेमी के दिल में बस्ता है. (Credit- Pinterest)