
1 / 6
Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का एक-दूसरे पर दृष्टि का पड़ना बहुत मायने रखता है, जिसका सीधा असर इंसान के जीवन पर होता है. इस बार 20 अप्रैल 2026 को दो बार यानी डबल 'युति दृष्टि' बन रही है, जिससे पूरे महीने 4 राशियों को विशेष लाभ होगा. चलिए जानते हैं अप्रैल में किन ग्रहों के संयोग से 'युति दृष्टि' बन रही है, जिससे 4 राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

2 / 6
द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर मंगल और शनि 0° पर होंगे, जिससे 'युति दृष्टि' बनेगी. वहीं, दोपहर में 4 बजकर 50 मिनट पर बुध और शनि 0° पर होंगे, जिससे एक बार फिर से 'युति दृष्टि' बनेगी.

3 / 6
वृषभ राशि (Taurus)- 20 अप्रैल 2026 को 'युति दृष्टि' का बनना वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा. एक तरफ जहां आपको कारोबार में हो रहे घाटे को रिकवर करने का चांस मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ रिश्तों में उत्पन्न गलतफहमियां स्वयं ही खत्म हो जाएंगी.

4 / 6
कर्क राशि (Cancer)- अप्रैल के महीने में दो बार 'युति दृष्टि' का बनना कर्क राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा. अगर आप समझदारी से कारोबार से जुड़े फैसले लेंगे तो लाभ होना निश्चित है. इसके अलावा निजी प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला सही साबित हो सकता है, जिसके कारण मोटा मुनाफा होगा.

5 / 6
तुला राशि (Libra)- 'युति दृष्टि' के प्रभाव से तुला राशि वालों के जीवन में नई खुशियां आएंगी. पूरे महीने आपकी सेहत ठीक रहेगी और आप बीमारियों से बचे रहेंगे. इसके अलावा आर्थिक स्थिति में गिरावट न आने से मानसिक स्थिति ठीक रहेगी.

6 / 6
मकर राशि (Capricorn)- वृषभ, कर्क और तुला के साथ-साथ मकर राशि वालों के लिए भी 'युति दृष्टि' फायदेमंद साबित होगी. आप अपनी मीठी वाणी के बल पर कोई बहुत बड़ी डील हासिल कर लेंगे. इसके अलावा रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे. इस दौरान मित्रों के घर आना-जाना भी लगा रहेगा. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)