
1 / 8
March Lucky Zodiac Signs: मार्च में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे. इससे शुभ योग बनेंगे. मार्च में इन शुभ योग के बनने से राशियों के जीवन पर प्रभाव होगा. इससे कई राशियों को लाभ होगा. चलिए मार्च के ग्रह गोचर और इसके प्रभाव से किन राशियों को लाभ होगा जानते हैं.

2 / 8
मार्च 2026 ग्रह गोचर - मार्च में 2 तारीख को शुक्र ग्रह मीन में प्रवेश करेंगे. 11 मार्च को गुरु ग्रह मिथुन राशी में मार्गी होंगे. बुध ग्रह कुंभ राशि में वक्री अवस्था में 14 मार्च को उदय होंगे.

3 / 8
सूर्य का गोचर कुंभ राशि से मीन राशि में होगा. 15 मार्च 2026 को सूर्य का गोचर होगा. बुध कुंभ राशि में 21 मार्च को मार्गी होंगे. इसके साथ ही 26 मार्च को मंगल ग्रह का कुंभ राशि में उदय होगा.

4 / 8
वृषभ राशि (Taurus) - वृषभ राशि वालों को करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. व्यापार करने वाले लोगों को बड़ी डील होने से लाभ हो सकता है.

5 / 8
मिथुन राशि (Gemini) - देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होंगे. गुरु के सीधी चाल चलने से मिथुन राशि के लोगों का लाभ मिलेगा. नौकरी में परिवर्तन से लाभ हो सकता है.

6 / 8
सिंह राशि (Leo) - सूर्य की स्थिति सिंह राशिवालों के लिए शुभ साबित होगा. करियर में तरक्की करेंगे. आय में वृद्धि होगी. मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी. महीने का दूसरा भाग मुश्किल भरा रह सकता है.

7 / 8
तुला राशि (Libra) - अपनी उच्च राशि मीन में विराजमान शुक्र तुला राशि वालों को शुभ परिणाम देंगे. आय में वृद्धि हो सकती है. सुख-साधनों पर पैसा खर्च हो सकता है. आपके लिए समय अच्छा रहेगा.

8 / 8
धनु राशि (Sagittarius) - धनु राशि के लोगों पर मार्च में सकारात्मक प्रभाव बढ़ेगा. करियर और पारिवारिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा. घर-वाहन खरीद सकते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.