
1 / 7
Lucky Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, संतान, धन और भाग्य का कारक ग्रह माना जाता है. गुरु ग्रह इस समय मिथुन राशि में वक्री स्थिति में हैं. गुरु ग्रह जल्द ही मार्गी होने वाले हैं. गुरु के मार्गी होने से कई राशियों का अच्छा समय शुरू होगा.

2 / 7
देवगुरु बृहस्पति इस वक्त मिथुन राशि में 11 मार्च 2026 की सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर मार्गी होने वाले हैं. गुरु के मार्गी होने से इसका प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा इससे 5 राशियों के लिए अच्छा समय शुरू होगा. चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

3 / 7
मेष राशि (Aries) - गुरु के चाल बदलने से मेष राशि के लोगों को लाभ मिलेगा. आपको प्रमोशन मिल सकता है. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

4 / 7
मिथुन राशि (Gemini) - देवगुरु बृहस्पति की कृपा से मिथुन राशि वालों की आमदनी बढ़ेगी. आपको निवेश करने से लाभ मिलेगा. व्यापार करने वाले लोगों को बड़ी डील होने से फायदा हो सकता है.

5 / 7
सिंह राशि (Leo) - सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा. कर्ज से मुक्ति मिल सकती है.

6 / 7
तुला राशि (Libra) - तुला राशि वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. घर और वाहन खरीदने का सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अच्छा रहेगा. आपको कोई अच्छा समाचार मिल सकता है.

7 / 7
धनु राशि (Sagittarius) - गुरु की सीधी चाल से धनु राशि के लोगों को लाभ होगा. आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.