
1 / 7
LPG Cylinder Price: होली के त्योहार से पहले आज देशवासियों को सिलेंडर को लेकर बड़ा झटका लगा है। आज एक मार्च 2026 से 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलेंडर महंगा हो गया है। सिलेंडर के दामों में 28 रुपये से 31 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, लेकिन 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

2 / 7
बता दें कि आज एक मार्च से दिल्ली में 19 किलोग्राम का कमर्शियल गैस सिलेंडर 28 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 1768.5 रुपये में मिलेगा। पिछले महीने फरवरी में कीमत 1740.5 रुपये थी।

3 / 7
आज एक मार्च से कोलकाता में 19 किलोग्राम का कमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपये दाम घटने के बाद 1875.5 रुपये में मिलेगा। पिछले महीने फरवरी में यह कीमत 1844.5 रुपये थी।

4 / 7
आज एक मार्च से मुंबई में 19 किलोग्राम का कमर्शियल गैस सिलेंडर 1720.5 रुपये में उपलब्ध होगा, जो पिछले महीने फरवरी के रेट 1692 रुपये से 28.5 रुपये अधिक है।

5 / 7
आज एक मार्च से चेन्नई में 19 किलोग्राम का कमर्शियल गैस सिलेंडर 1929 रुपये में मिलेगा, जबकि पिछले महीने फरवरी में रेट 1899.5 रुपये था। आज दामों में 29.5 रुपये की कटौती हुई है।

6 / 7
बता दें कि पिछले महीने 19 किलोग्राम के सिलेंडर के दामों में 48 रुपये से 50 रुपये तक की वृद्धि हुई थी। जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल 2025 से बदले ही नहीं हैं।

7 / 7
पिछले साल अप्रैल में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इसलिए मार्च 2026 में भी सिलेंडर की कीमतें दिल्ली में 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये हैं।