Jeans Washing Tips: काली जीन्स हर किसी के वॅार्डरोब का हिस्सा होती है. चाहे कैजुअल लुक हो या फिर फॅार्मल लुक, सभी में काली जीन्स फिट बैठती है. सबसे ज्यादा इस्तेमाल भी काली जीन्स ही होती है, इसी वजह से ज्यादा पहनने और गलत तरीके से धोने की वजह से इसका रंग फीका पड़ने लगता है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी ब्लैक जीन्स (Black Jeans) लंबे समय तक नई जैसी दिखे और उसकी चमक कम न हो, तो वॅाशिंग और ड्राइंग के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आइए जानते हैं कुछ वॅाशिंग और ड्राइंग टिप्स जो आपकी काले जीन्स की चमक बरकरार रखेंगे.
काली जींस धोते समय किन बातों का रखें ध्यान
बार-बार धोने से बचें
काली जीन्स के रंग के फीका पड़ने का सबसे बड़ा कारण है उसे बार-बार धोना. इसलिए जीन्स को केवल तभी धोएं जब वो सच में गंदी हो. बार-बार जीन्स को धोने से फैब्रिक के रेशे कमजोर पड़ जाते हैं और रंग भी फीका हो जाता है. इसलिए जीन्स को 4 से 5 बार पहनने के बाद ही धोएं.
अगर आपकी जीन्स पर कोई छोटा सा दाग लग गया है तो पूरी जीन्स को न धोएं. उसकी जगह केवल उस गंदे हिस्से को ही साफ करें. ये तरीका फैब्रिक-फ्रेंडली होने के साथ-साथ इको-फ्रेंडली भी है क्योंकि ये जीन्स के फैब्रिक को सेफ रखने के साथ पानी की भी बचत करता है.
जीन्स को धोने से पहले हमेशा उसे उल्टा कर लें. जीन्स को उल्टा करके धोने से उसका बाहर का काला रंग डिटर्जेंट और मशीन के फ्रिक्शन के कॅानटेक्ट में नहीं आता है जिससे उसका रंग सुरक्षित रहता है.
काली जीन्स को धोते वक्त हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करें. गर्म पानी कपड़ों के रेशों को खोल देता है जिसकी वजह से रंग बहुत तेजी से बाहर निकल जाता है. इसी वजह से काली जीन्स को गर्म पानी से धोने से उसका रंग बहुत जल्दी फीका पड़ने लगता है.
काली जीन्स धोते समय कभी भी उसे ब्रश से न रगड़ें. ज्यादा रगड़ने से फैब्रिक पर सफेद धब्बे पड़ सकते हैं जो काली जीन्स पर बहुत ही खराब लगते हैं. इसलिए इसे हल्के हाथों से साफ करना ही एक अच्छा विकल्प है.
जींंस को धोते समय बहुत ज्यादा डिटर्जेंट न डालें. डिटर्जेंट में मौजूद कैमिकल्स जीन्स के रंग को फीका कर देते हैं. आप कलर-प्रोटेक्ट या माइल्ड डिटर्जेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे जीन्स का काला रंग फीका नहीं पड़ता है.
ड्राइंग के दौरान किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा न निचोड़ें – जीन्स को धोने के बाद सुखाने के लिए बहुत जोर से न निचोड़ें. इससे जीन्स का फौब्रिक खराब हो सकता है और उसकी फिटिंग पर भी असर पड़ता है.
तेज धूप से बचें – तेज धूप काले कपड़ों की सबसे बड़ी दुश्मन होती है. इसलिए काली जीन्स को तेज धूप में सूखने के न लिए डालें. सूरज की रौशनी जीन्स के रंग को फेड कर सकती है.
छाया में सुखाएं – अगर आप अपनी जीन्स की चमक ज्यादा लंबे समय तक चाहते हैं तो इसे हवादार और छाया वाली जगह पर ही सुखाएं. ऐसा करने से जीन्स की चमक बनी रहती है.