होटल के कमरे के आगे क्यों नहीं होता डोरमैट? जीनियस भी नहीं बता पाएंगे इसकी असली वजह

Hotel Rooms Doormats: होटल के कमरे के बाहर डोरमैट न होने की वजह एक नहीं है बल्कि इसके पीछे बेहतर रखरखाव जैसे कई कारण जुड़े होते हैं. अगली बार जब आप किसी होटल में ठहरें तो उनसे ही इस सवाल का जवाब पूछ ही लें.

Why Hotels Rooms Do not Have Doormats
1 / 7
होटल के कमरे के आगे क्यों नहीं होता डोरमैट? Image Credit- News24

Why Hotels Rooms Do not Have Doormats: होटल में ठहरते समय आपने कई छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दिया होगा, लेकिन क्या कभी सोचा है कि ज्यादातर बड़े होटलों के कमरों के बाहर डोरमैट क्यों नहीं रखा जाता? घरों में तो दरवाजे के सामने डोरमैट आम बात है, फिर होटल में यह नजारा कम ही देखने को मिलता है. इसके पीछे सिर्फ डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि कई कारण छिपे हुए होते हैं.

विज्ञापन

साफ सफाई में आसानी

साफ सफाई में आसानी 2 / 7

होटल में रोजाना सैकड़ों मेहमान आते-जाते हैं. अगर हर कमरे के बाहर अलग-अलग डोरमैट रखा जाए तो उनमें धूल, मिट्टी और गंदगी जमा हो सकती है. इससे हाउसकीपिंग स्टाफ का काम बढ़ जाता है. इसे भी पढ़ें- चॉकलेट और बिस्किट का परफेक्ट कॉम्बो! बच्चों के लिए बनाएं बॉर्बन चॉको लड्डू

विज्ञापन

कॉरिडोर में आना जाना लगा रहना

कॉरिडोर में आना जाना लगा रहना3 / 7

होटल के कॉरिडोर में पायदान ना रखने की एक वजह यह भी है कि कॉरिडोर में सभी मेहमान अपना बैग लेकर आते जाते रहते हैं. ऐसे में डोरमैट कभी-कभी मुड़ सकते हैं या अपनी जगह से खिसक सकते हैं, जिससे लोगों के फिसलने और ठोकर लगने का खतरा बढ़ जाता है.

एक जैसा लुक बनाए रखना

एक जैसा लुक बनाए रखना4 / 7

बड़े होटल अपने इंटीरियर और डिजाइन को लेकर काफी सजग रहते हैं. गलियारों में एक जैसी थीम और साफ-सुथरा लुक बनाए रखने के लिए वे ज्यादा चीजें रखने से बचते हैं.

विज्ञापन

होटल के कॉरिडोर में होती है बेहतर फ्लोरिंग

होटल के कॉरिडोर में होती है बेहतर फ्लोरिंग5 / 7

आजकल ज्यादातर होटलों में ऐसी फ्लोरिंग और कारपेट लगाए जाते हैं जो जूतों से आने वाली धूल और नमी को काफी हद तक रोक लेते हैं. ऐसे में अलग से डोरमैट की जरूरत महसूस नहीं होती.

दरवाजे के डिजाइन की वजह

दरवाजे के डिजाइन की वजह 6 / 7

होटल के रूम और दरवाजे इस तरह बनाए जाते हैं ताकि बाहर की आवाज अंदर और अंदर की आवाज बाहर ना जा पाए. इसलिए बीच में गैप नहीं होता और अगर पायदान बिछाए जाएंगे तो परेशानी होगी.

विज्ञापन

क्या सभी होटलों में डोरमैट नहीं होते?

क्या सभी होटलों में डोरमैट नहीं होते?7 / 7

ऐसा हर होटल में देखने को नहीं मिलता. कुछ छोटे होटल, रिसॉर्ट और होमस्टे अपने मेहमानों के लिए कमरे के बाहर डोरमैट रखते हैं. यह पूरी तरह होटल के डिजाइन पर निर्भर करता है. इसे भी पढ़ें- खाने की कौन सी चीज कभी खराब नहीं होती है? सालों तक स्टोर करके रख सकते हैं ये फूड

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन