खाने की कौन सी चीज कभी खराब नहीं होती है? सालों तक स्टोर करके रख सकते हैं ये फूड
List Of Foods That Never Expire: खानपान की ऐसी एक नहीं बल्कि कई चीजें हैं जिन्हें सही तरह से स्टोर करके रखा जाए तो सालोंसाल नई जैसी रहती हैं और इनकी ताजगी भी बनी रहती है. यहां जानिए कौन से हैं ये कभी ना एक्सपायर होने वाले फूड्स.

Foods That Never Expire: रसोई की ज्यादातर चीजें अक्सर ही खराब हो जाती हैं. कुछ फूड्स एक हफ्ते तक टिकते हैं तो कुछ 10 से 12 दिनों में ही सड़ना शुरू हो जाते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं ऐसे भी कुछ फूड्स हैं जो बिना खराब हुए लंबे समय तक ताजा रहते हैं. इन्हें सालों तक स्टोर करके भी रखा जा सकता है. असल में ये ऐसे नेचुरल फूड्स हैं जिनका लो मॉइस्चर कंटेंट, हाई एसिड लेवल्स और प्राकृतिक प्रोटेक्टिव प्रोपर्टीज बैक्टीरियल ग्रोथ को रोकते हैं. ऐसे में इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है. यहां जानिए कौन से हैं ये कभी ना खराब होने वाले फूड्स.
शहद
2 / 7शहद सही मायनों में ऐसा फूड है जो कभी खराब नहीं होता है. इसमें बैक्टीरिया या माइक्रोऑर्गेनिज्म ना पनप पाते हैं और ना ही सर्वाइव कर पाते हैं.
नमक
3 / 7नमक नेचुरल प्रीजर्वेटिव की तरह एक्ट करता है. यह खाने से मॉइस्चर सोखता है जिससे बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं. नमक खुद भी खराब नहीं होता है और इसका इस्तेमाल सालों से खाने को प्रीजर्व करने में भी होता आया है.
सफेद चावल
4 / 7क्या आप जानते हैं सफेद चावल को 30 सालों तक स्टोर करके रखा जा सकता है. बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें.
दालें
5 / 7मूंग या तूर की दाल को अगर एकदम सूखा हुआ रखा जाए और एयरटाइट कंटेनर में सही तरह से स्टोर करके रखा जाए तो यह कई सालों तक ताजा बनी रह सकती हैं और इन्हें खाया जा सकता है.
सफेद सिरका
6 / 7सफेद सिरके में हाई एसिडिक लेवल होता है जो इसे खराब होने से बचाता है. सफेद सिरके का इस्तेमाल इसी चलते क्लीनिंग और फूड्स को डिसइंफेक्ट करने के लिए भी किया जाता है.
इंस्टेंट कॉफी पाउडर
7 / 7इंस्टेंट कॉफी पाउडर को अगर मॉइस्चर से दूर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रखा जाए या इसे एयरटाइट कंटेनर में बंद करके फ्रीजर में रखा जाए तो यह लंबे समय तक ताजा बनी रहती है. यह भी पढ़ें - नसों को साफ करती है यह हरी चटनी, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई रेसिपी, रोजाना एक चम्मच खाने पर ही मिलेगा फायदा