होटल के रूम में ब्लैक बेडशीट क्यों नहीं बिछाई जाती? सफेद चादर चुनने की वजह है बेहद खास

Hotel Room Bed Sheet: आपने ज्यादातर होटल में सफेद चादर का इस्तेमाल करते हुए देखा होगा, लेकिन कभी सोचा है कि आखिर क्यों काली या किसी रंगीन चादर का इस्तेमाल नहीं किया जाता? अगर नहीं, तो आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Hotel Room Bed Sheet
1 / 6
कमरे का लुक खराब करती है काली चादर. Image Credit-stoaparis

आप कहीं भी घूमने जाते हैं तो यकीन होटल में ठहरते होंगे, लेकिन क्या कभी ध्यान दिया है कि कमरे में हमेशा सफेद चादर ही क्यों बिछाई जाती है. लगभग हर जगह यही रूल फॉलो किया जाता है, लेकिन कोई रंगीन चादर कमरे में बिछी हुई नजर नहीं आती है. क्या इसके पीछे सिर्फ डेकोरेशन की वजह है या कोई और कारण? बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं और अगर आप भी नहीं जानते तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

विज्ञापन

कमरे का लुक खराब करती है काली चादर 

कमरे का लुक खराब करती है काली चादर  2 / 6

आपको जानकर हैरानी होगी कि काली चादर को सेलेक्ट न करने का एक ही रीजन है और वो है कमरे का लुक खराब हो जाता. काली चादर कमरे के रंग और बाकी रखी चीजों को खराब करने और डल दिखाने का काम करती है. इसे भी पढ़ें- बदन टूट रहा हो तो गर्म पानी में नमक के साथ डालें यह एक चीज और डुबो लें पैर, मिनटों में उतर जाएगी थकान

विज्ञापन

दाग धब्बे न दिखना 

दाग धब्बे न दिखना  3 / 6

रंगीन या काली चादर पर धब्बे नजर नहीं आते हैं. इसलिए इसे धोने या साफ-सफाई करने में काफी वक्त लग सकता है. इसलिए ज्यादातर होटल में सफेद चादर को बिछाया जाता है, ताकि गंदगी की पहचान कर आसानी से साफ किया जा सके.

कमरा दिखता है छोटा 

कमरा दिखता है छोटा  4 / 6

इंटीरियर डिजाइन के अनुसार. काले या रंगीन रंग से कमरा छोटा, डल और बेकार लगता है. खूबसूरती भी दोगुना कम हो जाती है और वहीं, सफेद चादर रोशन और साफ-सुथरा दिखाने में मदद करता है. यही वजह है कि लक्जरी होटल भी सफेद बेड लिनन का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, काली रंग की नहीं.

विज्ञापन

मेहमानों को रिलैक्स नहीं फील होता 

मेहमानों को रिलैक्स नहीं फील होता 5 / 6

एकदम काली और करीने से बिछी चादरें होटल के कमरे को छोटा दिखाती हैं. काली चादर प्रीमियम लुक खराब करने का काम करती है, जिसका असर दिमाग पर भी पड़ता है. मेहमानों को रिलैक्स महसूस नहीं होता है.

रंग फीका पड़ना 

रंग फीका पड़ना  6 / 6

काली या रंगीन चादर को धोना बहुत ही मुश्किल हो जाता है. इस चादर का रंग उतरने या दूसरे कपड़े में लगने का डर रहता है. एक से दो बार यूज करने पर चादर का रंग भी फीका पड़ जाता है. इसलिए ज्यादातर लोग सफेद चादर का इस्तेमाल करते हैं. इसे भी पढ़ें- कई एयरलाइंस 13 नंबर की सीट क्यों नहीं रखतीं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन