सुबह आंख खुलते ही क्यों भूल जाते हैं सपना? जानिए क्या है इसके पीछे का साइंस
क्या आपने कभी सोचा है नींद खुलने के बाद सपने क्यों याद नहीं रहते? आइए इस स्टोरी में जानते हैं इसकी वजह

रात में हम तरह-तरह के सपने देखते हैं. कभी सपना बेहद खूबसूरत होता है, तो कभी डरावना या बिल्कुल अजीब भी दिखाई देते है. लेकिन हैरानी तब होती है, जब सुबह आंख खुलते ही उसका ज्यादातर हिस्सा गायब हो जाता है और सिर्फ इतना याद रहता है कि कोई सपना देखा था. ऐसा क्यों होता है हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे.
नींद में दिमाग कैसे काम करता है?
2 / 7नींद एक जैसी नहीं होती, बल्कि इसके कई चरण होते हैं. इनमें REM नींद खास मानी जाती है, इस दौरान दिमाग काफी सक्रिय रहता है, आंखें तेजी से हिलती हैं और अक्सर कहानी जैसे सपने दिखाई देते हैं.
आखिर सपने आते क्यों हैं?
3 / 7सपने क्यों आते हैं, इसका कोई एक पक्का जवाब अभी विज्ञान के पास नहीं है. माना जाता है कि नींद में दिमाग दिनभर की जानकारी, यादों और भावनाओं को व्यवस्थित करता है. इसी प्रक्रिया के दौरान सपने भी बन सकते हैं.
यादों और भावनाओं का सपनों से क्या है कनेक्शन
4 / 7सपने बनते समय दिमाग के कई हिस्से सक्रिय होते हैं. हिप्पोकैम्पस यादों से जुड़ा है, जबकि एमिग्डाला भावनाओं और डर को संभालता है. इसलिए सपनों में दिनभर की घटनाओं, पुराने अनुभवों, चिंता या खुशी की झलक दिखाई दे सकती है.
इमोशनल रिहर्सल थ्योरी
5 / 7कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि सपने दिमाग को भावनाओं से जुड़ी स्थितियों को समझने में मदद कर सकते हैं. तनाव या डर से जुड़े अनुभव सपने में अलग रूप ले सकते हैं, हालांकि यह विचार अभी पूरी तरह साबित नहीं हुआ है इसपर अभी रिसर्च जारी है.
सुबह उठते ही सपना क्यों मिटने लगता है?
6 / 7मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, REM नींद के दौरान नॉरएड्रेनालिन का स्तर काफी कम रहता है. यह रसायन ध्यान और याददाश्त से जुड़ा है, ऐसे में जब ये कम रहता है, तो सपने को लंबे समय तक याद रखना मुश्किल हो जाता है. इसलिए आंख खुलने के बाद सपना जल्दी धुंधला पड़ जाता है और याद करने पर भी याद नहीं आता.
जागने का समय भी रखता है बड़ा असर
7 / 7सपना याद रहेगा या नहीं, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि नींद से कब जागे. अगर व्यक्ति REM नींद के दौरान या उसके तुरंत बाद जागता है, तो सपना याद रहने की संभावना ज्यादा होती है. बाद में याद कमजोर पड़ सकती है, जिसके बाद सपना याद नहीं रहता. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: IRCTC का शानदार रॉयल राजस्थान टूर! 6 दिन में जयपुर-जोधपुर समेत 4 शहरों की कर सकेंगे सैर,









