IRCTC का शानदार रॉयल राजस्थान टूर! 6 दिन में जयपुर-जोधपुर समेत 4 शहरों की कर सकेंगे सैर, फ्लाइट से होगा पूरा सफर
क्या आप भी दोस्तों व परिवार के साथ कहीं ऐसी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, जिसमें आप अलग संस्कृति, शहर की खूबसूरती, खानपान आदि का मजा ले सके, तो IRCTC का राजस्थान टूर प्लान आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है.

अगर आपका राजस्थान घूमने का मन बन गया है तो सितंबर आपके लिए खास हो सकता है. IRCTC ने 'रॉयल राजस्थान' नाम से 6 दिन और 5 रातों का शानदार एयर टूर पैकेज पेश किया है, जिसमें आप आराम से कई शहर घूम सकेंगे और खाना रहना सब पैकेज में ही होगा.
एक ही ट्रिप में चार खूबसूरत शहर
2 / 8इस टूर के जरिए पर्यटकों को राजस्थान के चार मशहूर शहरों की सैर कराई जाएगी. यात्रा में उदयपुर, पुष्कर, जोधपुर और जयपुर शामिल हैं, जहां संस्कृति, इतिहास और खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे.
28 सितंबर से शुरू होगी यात्रा
3 / 8IRCTC के इस पैकेज का कोड SHA12 है. यात्रा की शुरुआत 28 सितंबर 2026 को हैदराबाद से होगी और पूरे छह दिनों के बाद 3 अक्टूबर को टूर पूरा हो जाएगा.
यहां से शुरू होगी यात्रा
4 / 8टूर के पहले दिन सुबह 7:50 बजे हैदराबाद से फ्लाइट रवाना होगी. इसके बाद सुबह 9:45 बजे यात्री उदयपुर पहुंचेंगे, जहां से राजस्थान की यह खास यात्रा आगे शुरू होगी.
जयपुर से होगी वापसी
5 / 8राजस्थान की सैर करने के बाद ठीक 3 अक्टूबर 2026 की रात जयपुर से वापसी की फ्लाइट मिलेगी. विमान रात 9:20 बजे उड़ान भरेगा और 11:20 बजे हैदराबाद पहुंचाएगा.
पैकेज में मिलेंगी कई सुविधाएं
6 / 8यात्रियों की सुविधा के लिए पैकेज में आने-जाने की हवाई टिकट, होटल में ठहरना, बस से स्थानीय सफर, खाना-पीना, गाइड और यात्रा बीमा जैसी सुविधाएं शामिल की गई हैं. यानी आपको वहां जाकर परेशानी नहीं होना पड़ेगा आपकी सभी सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा.
कितना है किराया
7 / 8कम्फर्ट क्लास वाले इस पैकेज की कीमत कमरे के हिसाब से अलग है. तीन लोगों के साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति ₹34,000, दो लोगों पर ₹36,000 और अकेले ₹45,950 देने होंगे.
बच्चों और किस्तों का भी विकल्प
8 / 85 से 11 साल के बच्चों के लिए बेड सहित ₹31,700 और बिना बेड ₹28,650 शुल्क है. वहीं, 2 से 4 साल के बच्चे का शुल्क ₹21,550 है. अगर बुकिंग ₹50,000 से ज्यादा करते हैं, तो 30 प्रतिशत भुगतान पहले और बाकी 70 प्रतिशत फाइनल भुगतान में किया जा सकता है. इस टूर को लेकर ज्यादा जानकारी आप IRCTC टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ले सकते हैं. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें:IRCTC के साथ जापान घूमने का बड़ा मौका, इतने रुपये के पैकेज में दिल्ली से 10 दिन की टूर;



















