किस विटामिन की कमी से कमजोर हो जाता है दिमाग? जानें मजबूत याददाश्त के लिए क्या करें

याददाश्त का अचानक कमजोर होना या छोटी बातें भूलना सिर्फ थकान नहीं, बल्कि शरीर के अंदर छिपी एक बड़ी कमी हो सकती है. जानिए उस विटामिन के बारे में जो आपके दिमाग का असली पावर हाउस है.

Which Vitamin Deficiency Weakens the Brain
1 / 6

क्या आप भी छोटी-छोटी बातें भूलने लगे हैं या फोकस करने में दिक्कत हो रही है. दरअसल यह बढ़ती उम्र नहीं बल्कि विटामिन बी12 की कमी हो सकती है जो चुपके से आपके दिमाग को कमजोर कर रही है.

विज्ञापन

क्या हैं शरीर में दिखने वाले लक्षण?

क्या हैं शरीर में दिखने वाले लक्षण?2 / 6

अक्सर थकान रहना और बात-बात पर चिड़चिड़ापन महसूस होना इस विटामिन की कमी का बड़ा इशारा है. अगर आपके हाथ-पैर सुन्न होने लगे हैं तो समझ लीजिए कि आपके नर्व्स सिस्टम को पोषण की सख्त जरूरत है.

विज्ञापन

क्यों जरूरी है बी12 का पावर?

क्यों जरूरी है बी12 का पावर?3 / 6

विटामिन बी12 दिमाग के न्यूरॉन्स की सुरक्षा करता है और याददाश्त बढ़ाने वाले जरूरी केमिकल बनाने में मदद करता है. इसकी सही मात्रा शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाती है जिससे दिमाग को भरपूर ऑक्सीजन और एनर्जी मिलती रहती है.

शाकाहारी लोग कहां से पाएं पोषण?

शाकाहारी लोग कहां से पाएं पोषण?4 / 6

बी12 ज्यादातर मांसाहारी चीजों में होता है लेकिन शाकाहारी लोग दूध, दही और पनीर का सेवन कर इसकी कमी पूरी कर सकते हैं. इसके अलावा सोया मिल्क और फोर्टिफाइड अनाज भी डाइट में शामिल करना एक अच्छा और सेहतमंद फैसला होगा.

विज्ञापन

याददाश्त बढ़ाने के लिए क्या करें?

याददाश्त बढ़ाने के लिए क्या करें?5 / 6

सिर्फ खान-पान ही नहीं बल्कि रोजाना योग और ध्यान करने से भी मानसिक स्पष्टता और याददाश्त में सुधार होता है. पूरी नींद लेना और शरीर को एक्टिव रखना दिमाग की नसों को ताज़ा रखता है जिससे भूलने की समस्या दूर होती है.

क्या है डॉक्टर की जरूरी सलाह?

क्या है डॉक्टर की जरूरी सलाह?6 / 6

लगातार कमजोरी महसूस होने पर टेस्ट जरूर करवाएं ताकि सही समय पर सप्लीमेंट्स शुरू किए जा सकें. यह जानकारी केवल सामान्य सुझाव है इसलिए किसी भी गंभीर लक्षण के दिखने पर डॉक्टर से परामर्श करना सबसे बेहतर तरीका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन